डोंगरगढ के ग्राम शिवपुरी मे एन एसएस के सात दिवसीय कैम्प में दिया गया निःशुल्क कराटे का प्रशिक्षण
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर - डोंगरगढ सरस्वती शिशु मंदिर डोंगरगढ़ के एनएसएस इकाई का सात दिवसीय कैंप ग्राम शिवपुरी में लगाया गया है । जिसमें राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक के समस्त विद्यार्थी इस कैंप के आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिए। जिसमें ग्राम के समस्त नगर वासियों को जागरूक करने के लिए स्वच्छता व स्वास्थ्य जीवन जीने के लिए अपने अपने घरो के आसपास व जहां हम निवास करते हैं
उस स्थान को हमें कैसे व्यवस्थित रूप से साफ सुथरा रखना चाहिए जागरूक किया गया । जिससे बीमारी कोसों दूर रहे और शुद्ध वातावरण मिले और लोग आनंद मय जीवन व्यतीत करे ग्रामीणों को जागरूक किया गया ।
साथ ही संस्कृति धरोहर को कैसे बचा कर रखें ऐसा संदेश कैम्प के माध्यम से दिया गया । वही इस कैंप में तीन दिवसीय निशुल्क कराटे प्रशिक्षण आत्म सुरक्षा का आयोजन भी किया गया। जिसमें ऑन द राइज मार्शल आर्ट एकेडमी डोंगरगढ़ के सेनसाई के कराटे प्रशिक्षक मुकेश साहू व समस्त टीम के कोच गौरव राव, दीप चंद्रवंशी ,भावना चंद्रवंशी, युवराज साहू ,चमन साहू द्वारा प्रशिक्षण दिया गया जिसमें समस्त एनएसएस इकाई के विद्यार्थी व ग्रामीण युवा युवती इस कार्यक्रम में भाग लेकर अपने शरीर को कैसे फिट रखे और समय आने पर अपनी रक्षा स्वयं कैसे करें इस कराटे प्रशिक्षण में उन्हें सिखने मिला। आत्मरक्षा प्रशिक्षण में सिखया गया कि हमारे शरीर के ऐसे बहुत से भाग हैं जिसमें वार करके तकनीक के द्वारा उसे बेहोशी या गंभीर चोटील कर सकते हैं और अपनी जान बचा सकते हैं इस कैंप के मुख्य एनएसएस इकाई के शिक्षक वीर सिंह आचार्य व इस विद्यालय के प्राचार्य प्रकाश यादव का व समस्त ग्राम वासियों का संपूर्ण योगदान रहा ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.