छत्तीसगढ़ मुस्लिम मंच जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने उपाध्यक्षो की नियुक्ति की
आज छत्तीसगढ़ मुस्लिम मंच जिलाध्यक्ष शमसुल आलम ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से तीन जिला उपाध्यक्षो की नियुक्ति की है जिसमे क्रमशः तुलसीपुर निवासी अहमद रजा अंसारी, रामनगर निवासी जफर खान ,कसाई पारा निवासी बिलाल सोलिन खान को जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
शमसुल आलम ने कहा अलग अलग छेत्रो के प्रतिनिधित्व करने वाले सदस्यों को नियुक्त किया जाएगा जिससे कि किसी भी मददगार तक जल्द से जल्द पहुंच जाया सके ,साथ ही साथ शमसुल आल्म ने शहर अध्यक्ष की भी नियुक्ति की बात की है
और बताया कि पूरे जिले में ब्लॉको को संज्ञान में लेते हुए सदस्य बनाये जाएंगे।
शमसुल के जिलाध्यक्ष बनते ही युवाओं में अलग जोश है साथ ही साथ अन्य समाज के लोग भी बहुत खुश है और सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे प्रदेश स्तर पर बधाइयां दे रहे है

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.