पेड़ से बाइक टकराई,एक की मौत
बालाघाट। वारासिवनी थानांतर्गत गुरुवार को सड़क किनारे मोगली ढाबा के पास बाइक पेड़ से टकराने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दूसरे को हल्की चोटें आई है। चरेगांव पुलिस ने सूचना मिलने पर शव बरामद किया। प्राप्त जानकारी अनुसार वारासिवनी थाना क्षेत्र के ग्राम कायदी निवासी ऋषभ शोरले (50) बाइक में सवार होकर एक अन्य साथी के साथ लामता से बालाघाट मुख्य मार्ग से होकर अपने ग्राम कायदी जा रहे थे
कि तभी वे पौने तीन बजे मोगली ढाबा पहुंचे थे कि सड़क किनारे उनकी बाइक एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में ऋषभ शोरले ने मौके पर दम तोड़ दिया और उसका अन्य एक साथी घायल हो गया।पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी की। शव का पोस्टमार्टम कराकर स्वजनों को सौंप मर्ग कायम किया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.