राष्ट्रीय मिति मार्गशीर्ष 15, शक संवत् 1943, मार्गशीर्ष शुक्ल, तृतीया, सोमवार, विक्रम संवत् 2078। सौर मार्गशीर्ष मास प्रविष्टे 21, जमादि उल्लावल 01, हिजरी 1443 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 6 दिसंबर सन् 2021 ई॰। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिणगोल, हेमंत ऋतुः।
राहुकाल प्रातः 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। तृतीया तिथि अर्धरात्रोत्तर 2 बजकर 32 मिनट तक उपरांत चतुर्थी तिथि का आरंभ। पूर्वाषाढ़ नक्षत्र अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 19 मिनट तक उपरांत उत्तराषाढ़ नक्षत्र का आरंभ।
गण्ड योग रात्रि 8 बजकर 5 मिनट तक उपरांत वृद्धि योग का आरंभ। तैतिल करण सायं 04 बजकर 12 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चंद्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।
सूर्योदय : सुबह 7 बजकर 01 मिनट पर।
सूर्यास्त : शाम 5 बजकर 24 मिनट पर।
आज का शुभ मुहूर्त :
अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 51 मिनट से 12 बजकर 33 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 1 बजकर 56 मिनट से 2 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। निशीथ काल मध्य रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 40 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 14 मिनट से 5 बजकर 38 मिनट तक। अमृत काल रात में 10 बजकर 2 मिनट से 11 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। रवि योग रात को 2 बजकर 19 मिनट से सुबह 7 बजकर 1 मिनट तक।
आज का अशुभ मुहूर्त :
राहुकाल सुबह 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक। दोपहर 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 12 बजकर 33 मिनट से 1 बजकर 15 मिनट तक। उसके बाद 2 बजकर 38 मिनट से 3 बजकर 19 मिनट तक।
आज के उपाय :
आज सोमवार है और शंकर जी को नीले रंग का फूल अर्पित करें।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.