साहित्यिक चर्चा एवं सरस काव्य पाठ
सुकवा साहित्यिक चौरा छुईखदान के तत्वाधान में आयोजित
सी एन आई न्यूज साल्हेवारा से चन्द्रभूषण यदु की रिपोर्ट
छुईखदान: दिनांक 27/12/2021 दिन सोमवार कन्या शाला छुईखदान के परिसर में सुकवा साहित्यिक चौरा छुईखदान के तत्वाधान में साहित्यिक चर्चा एवं सरस काव्य पाठ का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में मंच के सभी सदस्यों के साथ साथ आस पास के अन्य काव्य प्रेमियों एवं साहित्य कारों ने भाग लिया।
कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित अतिथियों में डा.सिया राम साहू, वरिष्ठ कवि श्री राजकुमार मसखरे,श्री संकल्प यदु के द्वारा माँ शारदे की प्रतिमा की पूजन अर्चना के साथ हुई । प्रारंभ में समिति के संयोजक एवं कोषाध्यक्ष पीताम्बर सिंह राजपूत द्वारा रचित संस्था के लक्ष्य गीत *सुकवा के चिटिक अंजोर* गाकर किया गया। बारी बारी से उपस्थित सभी कवियों नें समाजिक समस्या , रिश्तों की अहमियत, वर्तमान प्रशासनिक अव्यस्थाओं पर करते कविता का वाचन किया। कवि एवं चित्रकार रवि यादव द्वारा शिशी बिनैय्या नया रोजगार शीर्षक से बेरोजगारी और गिरते सामाजिक हालात पर तिखा प्रहार किया । कवि एवं पत्रकार श्री चंद्रभुषण यदु ने राजनीतिक पर चोंट किया वहीं पीताम्बर सिंह राजपूत द्वारा राजनीति में राम के नाम का दुरूपयोग पर चिंता जताई गई। श्री गुनीराम बादल के द्वारा रामायण के पात्र सीता व लवकुश के संदर्भ में छंदमय रचना का पाठन किया गया।श्री बिहारी साहू द्वारा क्षेत्रिय बाजार पर सिंगार मय रचना गाया गया। श्री पारस जंघेल, श्री कमलेश यादव, श्री धर्मेन्द्र वर्मा ,श्री तोरण वर्मा द्वारा रिश्तों के सामाजिक परंपराओं को वर्तमान युवाओं मजाक बना लेने के संबंध में रचना पढ़ी गई।
अंत में डा सिया राम साहू,श्री राजकुमार मसखरे ,श्री संकल्प यदु द्वारा रचनाओं पर समीक्षा भाषण के साथ छत्तीसगढ़ी भाषा पर कवियों की रूचि के लिए साधुवाद ज्ञापित करते हुए लेखनी में और धार लाने की बात कही गई। छत्तीसगढ़ और छत्तीसगढ़ी को समझने के लिए डा जीवन यदुराही जैसे महान विभुतियों के लेख को पढ़ने समझने की आवश्यकता पर जोर दिया गया। छुईखदान जैसे छोटे जगह पर साहित्य मंच का गठन होना, कलमकारों का इकट्ठा होना वा नवांकुरों के लिए साहित्यिक अभिव्यक्ति का मंच मिलना अपने आप में बड़ी साहित्यिक शुरुआत की ओर संकेत बताया गया।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.