Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 4, 2021

टोकन कटाने अब नहीं लगेगा उत्पादकता प्रमाण पत्र, प्रशासन ने ख़त्म की पुरानी व्यवस्था

 टोकन कटाने अब नहीं लगेगा उत्पादकता प्रमाण पत्र, प्रशासन ने ख़त्म की पुरानी व्यवस्था कलेक्टर  साहू ने किसानो की सहूलियत के लिए राजस्व अधिकारियों को जारी किए निर्देश


कोरबा 04 दिसंबर 2021/जिला प्रशासन ने समर्थन मूल्य पर सहकारी समितियों में धान बेचने के लिए किसानों को बड़ी सहूलियत देते हुए उत्पादकता प्रमाण पत्र की व्यवस्था को खत्म कर दिया है। कलेक्टर  रानू साहू ने इस संबंध में जरूरी निर्देश सभी राजस्व अधिकारियों को दे दिए हैं। अब किसानों को धान खरीदी के लिए टोकन कटाने से पहले पटवारी के द्वारा जारी उत्पादकता प्रमाण पत्र की बाध्यता नहीं रहेगी। अब किसान समितियों में सीधे जाकर अपने धान के बोयें गए रकबे की जानकारी देकर धान बेचने के लिए टोकन कटा सकेंगे।
कलेक्टर  रानू साहू ने बताया कि पिछले वर्ष धान खरीदी के दौरान जिले में किसानों से उत्पादकता प्रमाण पत्र के आधार पर धान खरीदी की व्यवस्था की गई थी। इस वर्ष ज़िले के किसानों को सहूलियत देते हुए आसानी से धान बेचने के लिए अब जिले में यह व्यवस्था खत्म कर दी गई है। अब किसानों से गिरदावरी के दौरान दर्ज धान के रकबे के हिसाब से प्रति एकड़ अधिकतम 15 क्विंटल की दर से धान समर्थन मूल्य पर खरीदा जाएगा। 
उन्होंने बताया कि धान खरीदी शुरू होने के पहले ही जिले के राजस्व अधिकारियों, पटवारियों, तहसीलदारों ने धान फसल का गिरदावरी के दौरान सत्यापन कर लिया है। सभी किसानो के खेतों में बोये गए धान के रकबे की जानकारी इस दौरान इकट्ठी कर रिक़ार्ड की गई है। अब गिरदावरी रिकॉर्ड में दर्ज रकबे के हिसाब से धान की खरीदी होगी। कलेक्टर ने सभी अनुविभागीय राजस्व अधिकारियों, तहसीलदारों, नायब तहसीलदारों और पटवारियों को धान खरीदी के लिए संबंधित अधिकारियों को सभी सहयोग करने के लिए भी निर्देश दिए हैं।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad