ग्राम कचान्दुर के स्कूली बच्चे स्वस्थ एवं सामान्य।
छह बच्चों को आई ड्राप (सिप्रोफलाक्सीन)दिया गया था। स्कूल में नेत्र परीक्षण के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा नेत्र जांच में कोई समस्या नहीं पाई गई।
बालोद, 03 दिसम्बर 2021
गुण्डरदेही तहसील के ग्राम कचान्दुर के मीडिल स्कूल के बच्चों में नेत्र संबंधी समस्या की जानकारी मिलने पर कलेक्टर ने मामले को तत्काल संज्ञान में लिया और स्वास्थ्य टीम को बच्चों के नेत्र जांच व स्वास्थ्य परीक्षण हेतु निर्देशित किया।
कलेक्टर श्री महोबे ने पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के साथ कल रात्रि में ग्राम कचान्दुर पहुॅचकर वस्तुस्थिति का जायजा लिया। उन्हांने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, नेत्र रोग विशेषज्ञ सहित स्वास्थ्य टीम के साथ बच्चों के घर-घर जाकर उनका नेत्र परीक्षण व स्वास्थ्य परीक्षण अपने समक्ष कराया।
जिसमें सिर्फ एक बच्चें की बायें अांख में कन्जेक्टेवाइटिस की समस्या पाई गई। अन्य सभी स्कूली बच्चों के नेत्र में कोई समस्या नहीं है, सभी स्वस्थ एवं सामान्य पाए गए। गुण्डरदेही के खण्ड चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि विगत माह 13 व 14 नवम्बर को कचान्दुर मीडिल स्कूल में नेत्र परीक्षण के दौरान नेत्र सहायक अधिकारी द्वारा नेत्र जांच किया गया था
एवं छह बच्चों को आई ड्राप (सिप्रोफलाक्सीन) दिया गया था। उन्होंने बताया कि स्कूली बच्चां के नेत्र में कोई समस्या नहीं पाई गई।
संपर्क सूत्र :- प्रदीप सहारे,8817608879
CNI News बालोद से उत्तम साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.