बिजय मजूमदार पाखंजुर ---- वर्तमान समय में हर कोई मोबाइल फोन प्रयोग करता है | डिजिटल जमाने मे जितना ऑनलाइन सिस्टम बेहतर है उतना ही खराब है | अगर उसका सही इस्तेमाल हो तो बेहतर अगर गलत इस्तेमाल हो तो गलत | वर्तमान मे हर कोई अपना समय और पैसा दोनो बचाना चाहता है और लोग डिजिटल सिस्टम प्रयोग करते है | डिजिटल सिस्टम प्रयोग करना बेहतर है किंतु सावधानी बरतना बेहद महत्वपुर्ण है |बड़ते साईबर क्राईम के चलते छात्र युवा मंच और थाना गोण्डाहूर ने गोण्डाहूर मे युगल रूप से जागरूकता अभियान चला रही है | सोमवार 6 दिसम्बर को थाना गोण्डाहूर और छात्र युवा मंच ने गोण्डाहूर स्कूल मे जागरूकता अभियान चलाई जो की सफल रहा |
साईबर क्राईम जागरूकता अभियान मे थाना प्रभारी श्रीमान एच.एस.ध्रूव ने छात्र युवा मंच की मदद की और स्वंय इस अभियान मे जुड़ गये इस अभियान मे छात्र युवा मंच और थाना गोण्डाहूर ने स्टूडेंटस से बाते की साईबर क्राईम कैसे होता है इस बारे मे बताया इससे कैसे बचे उसकी जानकारी दी छात्र युवा मंच के प्रदेश महामंत्री प्रसंजीत सरकार* ने कहा की आज का वर्तमान समय डिजिटल पर निर्भर है लोग डिजिटल के चक्कर मे साईबर क्राईम का शिकार होते है लोगो को सावधान रहने की काफी जरूरत है | साईबर क्राईम लगातार बड़ती जा रही है | यहा बड़ने का एकमात्र यहा कारण भी है की लागो मे जागरूकता की बहूत कमी है लोगो को जागरूक होना आवस्यक है जब लोग जागरूक होंगे तो साईबर क्राईम भी धीरे - धीरे बंध हो जायेगा प्रसंजीत सरकार ने ये भी बताया की किस प्रकार साईबर क्राईम होता है और इससे लोगो को कैसे बचना चाहिए गोण्डाहूर थाना प्रभारी श्रीमन एच.एस.ध्रूव* ने कहा कि साईबर क्राईम आजकल बहुत तेजी से बड़ता जा रहा है |
जागरूकता अभियान चलाई जा रही है किंतु लोग साईबर क्राईम का शिकार होते जा रहा है | लोगो मे जागरूकता लानी होगी जबतक लोग स्वयं से जागरूक नही होंगे तब तक लोगो मे जागरूकता नही फैलेगी | लोगो को जागरूक होना अावस्यक है साईबर क्राईम जागरूकता अभियान मे गोण्डाहूर के शिक्षको का भी योगदान रहा उन्होने भी 4 शब्द स्टूडेंटस को बताया की इससे कैसे बचा जाए साईबर क्राईम जागरूकता अभियान मे थाना गोण्डाहूर से थाना प्रभारी सहित कुछ जवान मौजूद थे छात्र युवा मंच से जिला अध्यक्ष निलकमल बड़ाई, प्रसंजीत सरकार मौजूद थे
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.