दुर्ग संभाग के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी संघ के प्रतिनिधी मंडल मिला प्रधान मुख्य वन संरक्षक से
महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर-
छत्तीसगढ़ दैनिक वेतन भोगी वन कर्मचारी संघ पं. क्र. 548 दुर्ग संभाग के पदाधिकारी प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्री राकेश चतुर्वेदी से सौजन्य मुलाकात कर वन विभाग, वन विकास निगम के दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के नियमितीकरण किये जाने हेतु मांग रखी और कब तक नियमितीकरण किया जा सकता है इस बात पर प्रतिनिधी मंडल ने चर्चा की । प्रधान मुख्य वन संरक्षक जी ने दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के प्रतिनिधी मंडल को आश्वासन दिया कि नियमितीकरण होकर रहेगा, मैं निश्चित तिथी तो नही बता सकता क्योकिं मामला केवल वन विभाग का नही है सभी विभाग के लिये निर्णय लिया जावेगा,
किन्तु इतना कह सकता हुं जब भी नियमितीकरण का आदेश जारी होगा तो सर्व प्रथम वन विभाग का होगा क्योकिं हमने वरियता सुची बनवा लिया है उनके द्वारा यह बात कही गई दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने के लिये छ. ग. तृतीय वन कर्मचारी संघ के प्रान्ताध्यक्ष श्री मुलचंद शर्मा जी ने भी प्रधान मुख्य वन संरक्षक को निवेदन किया है, विगत कई वर्षो से पूर्ण जिम्मेदारी व निष्ठा से कार्य करते हुये आ रहे दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों का नियमितीकरण होना चाहिये! औऱ ज्ञापन सौंपने के दौरान दुर्ग संभाग अध्यक्ष दीलिप चन्द्राकर,संभाग महामंत्री संतोष सोनी,
राजनांदगांव जिलाध्यक्ष हारूनदास मानिकपुरी, बालोद जिलाध्यक्ष मनिष शर्मा, मिनेश सिन्हा, ओम सिन्हा, निशा खान, चेतन कन्नौजे,हिमेश्वरी राजपुत, सुहागा यादव, केवल रजक, तिरथ सिन्हा, कांशीराम देवांगन, पोसन सिन्हा,पुरानिक सिन्हा,घनाराम साहु, जनक राम चौधरी, बंशी यादव, विनोद साहु, आलोक लाडेकर, रेवाराम सिन्हा, बसंत प्रजापति ,मनोज मेश्राम, कुमेश्वर सेन, विक्की रात्रे,प्रकाश टेंभुकर, राजेन्द्र नेताम, तलब सिंह कतलाम, राजेन्द्र निषाद, धम्मन राम सहित सैकड़ो दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों ने उपस्थित रहा!

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.