जांजगीर चाँपा छत्तीसगढ़-
एक दिवसीय निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सूर्यांश विद्यापीठ के प्रांगण में किया गया !
जांजगीर चाम्पा जिले के नवागढ़ विकासखंड अंतर्गत गौरव ग्राम सिवनी में एक दिवसीय निशुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सूर्यांश शिक्षा उत्थान समिति के द्वारा आयोजित किया गया,शिविर में दूर दूर से लोग अपना स्वास्थ्य परीक्षण करवाने के लिये सूर्यांश प्रांगण पहुँचे और शिविर में पांच सौ से ज्यादा लोगो का परीक्षण किया गया,
शिविर का आयोजन असहाय वर्ग के लिये किया गया क्योंकि कई ऐसे लोग जो बड़ेउ बीमारियां होने के बाद भी इलाज नही करवा पाते ऐसे लोगो के लिए शिविर आयोजित कर सहायता किया गया और दिव्यांको का भी कृत्रिम अंग कैलिपर्स का मापन किया गया और दिव्यांकजन को आगामी होने वाले कार्यक्रम तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय सूर्यांश शिक्षा महामहोत्सव कार्यक्रम में वस्तु का वितरण किया जाएगा ! मेगा मेडिकल कैंप में विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा विभिन्न बीमारियों का परीक्षण कर उन्हें औषधि प्रदान किया गया। सूर्यांश प्रांगण में आयोजित मेडिकल कैंप में एलोपैथिक चिकित्सा के साथ आयुर्वेद एवं होम्योपैथिक चिकित्सा पद्धति द्वारा उपचार किया गया।
बाइट-01 गोवर्धन सूर्यवंशी (आयोजक)
बाइट-02 डॉ.विद्याभूषण (कैंसर सर्जन रायपुर)

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.