Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 20, 2021

कोविड का टीका लगवाने दिब्यांग मनमोहन केंवट ने की आम जनता से अपील, गर्भवती, शिशुवती, वृद्ध, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित, दिव्यांग आदि सभी लोगों को लगाया जा रहा कोविड का टीका,

 कोविड का टीका लगवाने दिब्यांग मनमोहन केंवट ने की आम जनता से अपील,


 गर्भवती, शिशुवती, वृद्ध, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित, दिव्यांग आदि सभी लोगों को लगाया जा रहा कोविड का टीका,



 जांजगीर-चांपा, कलेक्टर  जितेंद्र कुमार शुक्ला के मार्ग दर्शन में जिले के शत-प्रतिशत पात्र नागरिकों के टीकाकरण के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं।  स्वास्थ्य विभाग की गाइडलाईन के अनुसार गर्भवती, शिशुवती, विभिन्न बीमारियों से ग्रसित व्यक्ति, दिव्यांग, वृद्ध आदि भी टीका लगवा सकते हैं। कोविड से सुरक्षा टीका का कोई  शारीरक दुष्प्रभाव नहीं है। वैज्ञानिकों द्वारा प्रमाणित होने के बाद ही इसे टीकाकरण के लिए मान्यता दी गई है।


     गत दिवस अकलतरा तहसील के ग्राम बनाहिल के दोनों पैरों से दिव्यांग 35 वर्षीय  मनमोहन केंवट ने अपनी 85 वर्षीय नानी गुरुवारी बाई के साथ तरौद टीकाकरण केंद्र में पहली खुराक का टीका लगवाया। मनमोहन केंवट ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा है कि 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी लोग टीका अवश्य लगवाएं। वे स्वयं दोनों पैरों से दिव्यांग हैं और टीका लगवा चुके हैं।  उन्होंने अपनी 85 वर्षीय वृद्ध नानी श्रीमती गुरुवारी बाई को भी कोविड का टीका लगवाया है। उसके परिवार के सभी सदस्य टीका लगवा चुके हैं। कोविड से सुरक्षा के लिए एकमात्र उपाय टीकाकरण है। सभी पात्र लोगों को टीका अवश्य लगाना चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad