स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता ब्राह्मण समाज की पहले मैच में शानदार जीत
बिलासपुर से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बिलासपुर। स्व. शेख गफ्फार मेमोरियल ट्राफी फ्लड लाईट टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता सोसायटी प्रीमियर लीग 2021 के तीसरे दिन के मैच में ब्राम्हण समाज की टीम ने शानदार प्रदर्षन करते हुये धुरी समाज को हरा दिया। वहीं दूसरे मैच में गुजराती समाज ने मराठा समाज को हराकर अगले चक्र में प्रवेष कर लिया है।
पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की याद में फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी द्वारा तीसरे वर्ष टेनिस बाॅल क्रिकेट प्रतियोगिता के तीसरे दिन अनेक समाज के पदाधिकारी मैच का आनंद लेने पहुंचे थे। आज पहला मैच ब्राम्हण समाज तथा धुरी समाज के बीच खेला गया। राष्ट्रगान के साथ मैच का शुभारंभ हुआ। आज के मैच के अतिथि सुरेंद्र सिंह छाबड़ा ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। टाॅस जीतकर धुरी समाज ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया तथा निर्धारित 6 ओवर में 45 रन बनाये व ब्राम्हण समाज को 46 रनों का लक्ष्य दिया। ब्राम्हण समाज के खिलाड़ियों ने बेहतर क्षेत्ररक्षण व गेंदबाजी का प्रदर्षन किया। ब्राम्हण समाज के मानस अग्निहोत्री ने शानदार बल्लेबाजी करते हुये 30 रन का योगदान दिया तथा यह टीम तीन ओवर दो गेंद में ही 46 रन के लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। मैन आफ दि मैच का पुरस्कार मानस अग्निहोत्री को दिया गया।
मैच के अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेष कष्यप भी खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया सुरेंद्र सिंह छाबड़ा, छत्तीसगढ़ प्रदेष कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री राजेंद्र चावला, किरणपाल चावला, राकेश सिंह, प्रितपाल सिंह गंभीर, हरजिंदर सिंह, नितिन छाबड़ा, हरभजन सिंह, परमजीत सिंह उपवेजा, विजयधर दीवान, सरकंडा थाना प्रभारी परिवेष तिवारी, तारबाहर के थाना प्रभारी जयप्रकाष गुप्ता, सकरी थाना प्रभारी प्रसाद सिन्हा, साईबर सेल के प्रभारी कलीम खान, राजेश जायसवाल ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त किया। मैच के शुभारंभ मे ंस्व. शेख गफ्फार के तैल चित्र पर अतिथियों ने पुष्पांजली अर्पित की।
ज्ञात हो कि फाउंडेषन क्रिकेट एकेडमी द्वारा पूर्व बीडीए अध्यक्ष स्व. शेख गफ्फार की याद में सोसायटी प्रीमियर लीग 2021 का आयोजन किया जा रहा है। फाउंडेशन क्रिकेट एकेडमी के चेयरमैन प्रिंस भाटिया ने अतिथियों का स्वागत कर स्मृति चिन्ह प्रदान किये। दूसरा मैच मराठा व गुजराती समाज के बीच खेला गया।टाॅस जीतकर मराठा समाज निर्धारित 6 ओवर में 38 रन ही बना सकी। गुजराती समाज ने यह लक्ष्य आसानी से पा लिया और चार ओवर चार बाॅल में जीत हासिल कर ली। मैच में अनेक समाज के प्रतिनिधि महिलाऐं व बच्चे मैच का अनंद लेने पहुचे मुस्लिम समाज तथा मांग समाज के बीच हुये मैच में मुस्लिम समाज ने एकतरफा जीत हासिल की इसके बाद पंजाबी समाज तथा मेमन समाज के बीच रोमांचक मैच खेला गया टाॅस जीतकर मेमन समाज ने बल्लेबाजी का निर्णय लिया। मेमन समाज निर्धारित 6 ओवर में 63 रन बनाये। पंजाबी समाज के खिलाड़ियों ने अच्छी बल्लेबाजी करते हुये 64 रन के लक्ष्य को पार कर लिया और यह मैच जीत लिया। इस मैच के मैन आफ दि मैच का पुरस्कार पंजाबी समाज के प्रिंस भाटिया को प्रदान किया गया।
मराठा समाज ने किया प्रिंस भाटिया का सम्मान
अरूण घाड़गे ने इस आयोजन की सफलता के लिये श्री भाटिया को बधाई दी प्रिंस भाटिया समाज को जोड़कर एक मैदान में ला रहे हैं वे बधाई के पात्र हैं।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.