Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 14, 2021

बनारस देश को नई दिशा दे रहा है - पीएम मोदी


अरविन्द तिवारी की रिपोर्ट 

वाराणसी - अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी दौरे के दूसरे दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के प्रशासनिक भवन में आयोजित बैठक में शामिल हुये। इस बैठक में भाजपा शासित बारह प्रदेशों के मुख्यमंत्री और कई उपमुख्यमंत्रियों के अलावा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष भी  मौजूद रहे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक में यूपी समेत पांच राज्यों में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति पर चर्चा हुई। बैठक में भाजपा शासित बारह राज्यों के मुख्यमंत्री अपने-अपने राज्यों के विकास कार्यों के बारे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जानकारी दी। पीएम ने उत्तरप्रदेश सरकार की तारीफ करते हुये बैठक में शामिल सभी मुख्यमंत्रियों को नसीहत भी दी।

प्रधानमंत्री ने यूपी सरकार की तारीफ करते हुये कहा कि यदि पक्के मन से कोई काम किया जाये तो उसे पूरा होने से कोई रोक नही सकता है। पीएम मोदी ने बैठक में शामिल सभी बारह राज्यों के मुख्यमंत्रियों से कहा कि राज्य सरकार की योजनाओं और किये गये कार्यों का संदेश जनता तक पहुंचायें , लोकतंत्र में जनता ही सब कुछ होती है। विकास युक्त एवं भ्रष्टाचार मुक्त नीति पर ही सभी काम करें। इसके अलावा पीएम ने मुख्यमंत्रियों को आदेश किया है कि सबका साथ-सबका विकास के सपने को धरातल पर लायें और संगठन में सभी के बीच संवाद जारी रखें। नीतियों और योजनाओं के प्रचार-प्रसार में कमी नहीं रहे , हर हाल में योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचे। इसके अलावा प्रधानमंत्री ने मुख्यमंत्रियों से कोरोना वायरस के नये वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर सतर्क रहने के लिये भी कहा। इस बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (उत्तरप्रदेश) , शिवराज सिंह चौहान (मध्यप्रदेश) , पेमा खांडू (अरुणाचल प्रदेश) , जयराम ठाकुर (हिमाचल प्रदेश) , पुष्कर सिंह धामी (उत्तराखंड) , हेमंत बिस्वा सरमा (आसाम) , प्रमोद सावंत (गोवा) , भूपेंद्र पटेल (गुजरात) , मनोहर लाल खट्टर (हरियाणा) , बसवराज बोम्मई (कर्नाटक) , एन बीरेन सिंह (मणिपुर) , विप्लव देव (त्रिपुरा) शामिल थे। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बैठक की अध्यक्षता की है। जानकारी के मुताबिक इस बैठक में सबसे अधिक समय उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को दिया गया। बैठक के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी  स्वर्वेद महामंदिर धाम में विहंगम योग  के 98 वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में भी शामिल हुये। उन्होंने यहां एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि काशी की उर्जा अक्षुण्ण तो है ही , ये नित नया विस्तार भी लेती रहती है। कल काशी ने भव्य विश्वनाथ धाम महादेव के चरणों में अर्पित किया और आज विहंगम योग संस्थान का आयोजन हो रहा है। वाराणसी देश को नई दिशा दे रहा है। पहले वाराणसी की बदहाली देख लोग निराश हो जाते थे , लेकिन अब असल परिवर्तन दिखता है। सड़के सुधर गई हैं , तेज गति से नई सड़कें बन रही हैं , बिजली के तारों को अंडरग्राउंड कर दिया गया है। पीएम ने कहा हमारा देश इतना अद्भुत है कि यहां जब भी समय विपरीत होता है, कोई न कोई संत-विभूति , समय की धारा को मोड़ने के लिये अवतरित हो जाती है। ये भारत ही है जिसकी आजादी के सबसे बड़े नायक को दुनियां महात्मा बुलाती है। उन्होंने आगे कहा कि स्वाधीनता संग्राम के समय सद्गुरू ने हमें स्वदेशी का मंत्र दिया था। आज उसी भाव में देश ने अब आत्मनिर्भर भारत मिशन शुरू किया है। आज देश के स्थानीय व्यापार-रोजगार को , उत्पादों को ताकत दी जा रही है और लोकल को ग्लोबल बनाया जा रहा है। पुरातन को समेटते हुये नवीनता को धारण कर बनारस देश को नई दिशा दे रहा है।हमारी सभ्यता के ये शहर पूरे विश्व को दिशा दिखा सकते हैं। बनारस के विकास की बात करते हैं तो इससे पूरे भारत के विकास का रोडमैप बन जाता है। यहां देश भर के अलग-अलग कोने से आये हुये लोग जब काशी से वापस जायेंगे तो यहां के अनुभव , विचार और आशीर्वाद सहित बहुत कुछ कुछ लेकर जायेंगे। पीएम ने कहा आज ही गीता जयंती भी है , आज ही के दिन धरती को भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का ज्ञान दिया था। आज के ही दिन कुरुक्षेत्र की युद्ध की भूमि में जब सेनायें आमने सामने थीं , मानवता को योग , आध्यात्म और परमार्थ का परम ज्ञान मिला था। उन्होंने कहा मैं जब काशी आता हूं या दिल्ली में भी रहता हूं , तो प्रयास हूं कि बनारस के विकास कार्यों को गति देता रहूं। मैं सद्गुरु सदाफल देव जी को और उनकी आध्यात्मिक उपस्थिति को प्रणाम करता हूं। इससे पहले प्रधानमंत्री ने स्वर्वेद महामंदिर धाम में सद्गुरु सदाफलदेव की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad