नपा अध्यक्ष द्वारा वार्डो मे ई-श्रम कार्ड पंजीयन हेतु लगाए गए विशेष शिविरो में पहुँचकर निरीक्षण किया गया।
दल्लीराजहरा :- नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने वार्ड क्रमांक-02 और वार्ड क्रमांक-09 में ई-श्रम कार्ड पंजीयन हेतु लगाए गए विशेष शिविर में पहुँचकर निरीक्षण किया और शिविर में उचित व्यवस्थाएं मुहैया कराने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देशित किया।।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर जी ने बताया कि ई-श्रम कार्ड के तहत असंगठित क्षेत्र के पंजीकृत श्रमिकों को 2 लाख रुपए तक की बीमा कवर प्रदान किया जाएगा,बीमा के लिए प्रीमियम की जरूरत नहीं है।वहीं,दुर्घटना से हुई मृत्यु अथवा स्थाई रूप से विकलांग होने पर 2 लाख और आंशिक रूप से विकलांग होने पर 1 लाख रुपए की अनुदान राशि मिलती है। अलग-अलग तरह के सामाजिक सुरक्षा लाभों का वितरण भी ई-श्रम कार्ड के द्वारा किया जाएगा।।
निरीक्षण के दौरान पीआईसी सदस्य व वार्ड क्रमांक-09 की पार्षद श्रुति यादव जी,वार्ड क्रमांक-02 की पार्षद ममता नेताम जी भी मौजूद थे।।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.