भिलाई व रिसाली नगर निगम चुनाव में गुण्डरदेही क्षेत्र के भाजपाइयों ने किया धुआंधार प्रचार
गुण्डरदेही - भिलाई व रिसाली नगर पालिक निगम चुनाव में जीत के लिए भाजपा कोई कसर नही छोड़ना चाहती जिसके चलते प्रदेश के तमाम भाजपा के नेताओं ने भिलाई व रिसाली में डेरा जमा रखा है। भाजपा आलाकमान ने जातिगत और व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर अपने पदाधिकारियों को चुनाव में तैनात कर रखा है इसी के चलते रिसाली नगर पालिका निगम के वार्ड नंबर 27 में भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र यादव के क्षेत्र में बालोद जिला भाजपा उपाध्यक्ष व वरिष्ठ भाजपा नेता नरेश यदु को दायित्व सौंपा गया है
जहां श्री यदु अपने साथी कार्यकर्ता चेमन सिन्हा देवेंद्र यदु व चेतन यादव के साथ वार्ड नंबर 27 के साथ साथ अन्य वार्डो में सामाजिक समीकरण को साधने में लगे हुए है वही नगर पालिका निगम के वार्ड नंबर 57 में भाजपा प्रत्याशी प्रवीण बिस्वाल के क्षेत्र में भाजपा महामंत्री व सांसद प्रतिनिधि विश्वास जीतू गुप्ता को दायित्व सौंपा है जहां श्री गुप्ता अपने युवा कार्यकर्ता सूर्यकांत गजेंद्र पवन सिन्हा धीरज देवांगन राहुल साहू मनीष ठाकुर को लेकर भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील मतदाताओं से कर रहे है वही नगर अर्जुन्दा के सबसे युवा पार्षद ओसाभ यादव वार्ड नंबर 58 में भाजपा प्रत्याशी ईश्वरी ठाकुर के क्षेत्र में मोर्चा सम्हाले हुए है
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.