अवकाश के लिए आवेदन करने वाले शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड गठित
बालाघाट।त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान चुनाव कार्य के लिए शासकीय सेवकों की मतदान दलों एवं अन्य कार्यों में ड्यूटी लगाई गई है। चुनाव ड्यूटी में नियुक्त शासकीय सेवकों द्वारा स्वास्थ्य कारणों से बड़ी संख्या में आवेदन दिये जा रहे है। इसे दृष्टिगत रखते हुए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देश पर स्वास्थ्य कारणों से अवकाश का आवेदन करने वाले शासकीय सेवकों के स्वास्थ्य परीक्षण के लिए मेडिकल बोर्ड का गठन कर दिया गया है। मेडिकल बोर्ड में प्रभारी सिपिल सर्जन डॉ डी के मेश्राम, मेडिकल विशेषज्ञ डॉ ए एस तिड़गाम, स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ गीता बारमाटे, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ विनय समद एवं मेडिकल आफिसर डॉ अरूण लांजेवार को सदस्य बनाया गया है। मेडिकल बोर्ड द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से 02 बजे तक निर्धारित है। स्वास्थ्य कारणों से अवकाश आवेदन करने वाले शासकीय सेवकों का इस मेडिकल बोर्ड से परीक्षण कराने के बाद ही अवकाश स्वीकृत किया जायेगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.