23 नवंबर को जगदलपुर में अंतर्राज्य तैराकी प्रतिस्पर्धा में 23 बच्चो ने शामिल होकर 53 मैडल अर्जित ...
खेल गांव पुरई हमर छत्तीसगढ महतारी के पावन भुईया ले आज 12 दिसंबर 2021 को ईश्वर ओझा उम्र 17 वर्ष द्वारा डांगिहा तालाब में लगातार 6 घंटे सुबह 10:55 से 4:55 तक
तैर कर तैराकी में इतिहास रच गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया अपने ग्राम एवम छत्तीसगढ़ का नाम न सिर्फ भारत देश में बल्कि पूरे विश्व में गौरव बढ़ाया है
गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दिल्ली के तरफ से आलोक सर एवम उनकी टीम पूरे समय अपनी नजर बनाए हुए थे
उन्हें जब खेल गांव पुरई के प्रतिभाओ के बारे में जानकारी लेकर सभी खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया
साथ ही उन्होंने ईश्वर ओझा को रिकॉर्ड बनाने के लिए सर्टिफिकेट से सम्मानित करते हुए ये कहा की
पिछले 10 सालो से तैराकी में ऐसा होनहार बालक नही देखा
और पूरे भारत में ऐसे 50 से 100 गांव अगर ऐसे हो जाए तो वो दिन दूर नही जब ओलंपिक में भारत का परचम लहराने से कोई नही रोक सकता !
पिछले 7 सालो से ईश्वर के कोच ओम ओझा ने कड़ी मेहनत कर ईश्वर ओझा की ही तरह कई बच्चो को तैयार किया ज्ञात हो कि पिछले माह 23 नवंबर को जगदलपुर में अंतर्राज्य तैराकी प्रतिस्पर्धा में 23 बच्चो ने शामिल होकर 53 मैडल अर्जित किए
इस वर्ल्ड रिकॉर्ड को सफल बनाने में फ्लोटिंग विंग्स एकेडमी के संरक्षक केशव बंटी हरमुख, विकास जायसवाल, उमा रिगरी सरपंच, दिवाकर गायकवाड,प्रमोद जैन, सुरज साहू, एव एकेडमी के सभी शिक्षक बच्चे गांव के सभी सदस्य का सहयोग रहा
वही समाज सेवी जितेंद्र हाशवानी, डिकेंद्र कामडे़,नयन गुलहाने रहे केशव बंटी हरमुख , विकाश जायसवाल , उमा रिगरी सरपंच , इसको सफल बनाने में विशेष रूप से अपना सहयोग दिए

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.