Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 12, 2021

वगैर परमिट फर्राटेदार दौड़ रहे नौ ऑटो रिक्शा को किया गया जप्त

 वगैर परमिट फर्राटेदार दौड़ रहे नौ ऑटो रिक्शा को किया गया जप्त

बालाघाट। सड़कों पर बिना परमिट के बेलगाम चल रहे आटो के पहिए अब थमने लगे हैं। बिना परमिट दौड़ रहे आटो पर हाईकोर्ट के निर्देश का पालन कराने की योजना बनाकर रविवार से परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। पहले ही जिला परिवहन अधिकारी ने दल-बल के साथ बैहर में कार्रवाई करते हुए नौ आटो जप्त किए हैं। जिला परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाले ने बताया है कि जिले में करीब 1550 आटो पंजीकृत हैं,जिसमें से केवल 73 आटो चालकों के पास परिमट है। करीब साढ़े चौदह सौ आटो बिना परमिट के सवारी ढो रहे हैं।

दूरस्थ इलाकों में आटो से यात्रा करने वाले यात्री के लिए यह बात चिंता का विषय बन गई है कि जिस आटो में वह यात्रा कर रहे हैं,उसके चालक के पास परिमिट और फिटनेश है कि नहीं है। यदि नहीं है,तो रास्ते में उन्हें परिवहन विभाग की कार्रवाई से जूझना पड़ सकता है। मसलन आटो जप्त होने से उनकी यात्रा प्रभावित हो सकती है।

रविवार को बैहर मुख्यालय से विभिन्ना रुटों में आटो चलाने वालों में उस समय हड़कंप मच गया। जब सुबह-सुबह परिवहन अधिकारी अनिमेष गढ़पाले ने दल-बल के साथ सड़क पर खड़े होकर कार्रवाई। एक-एक आटो आते गए और करीब 20 आटो में से नौ को बिना परमिट के पाकर परिवहन अधिकारी ने जप्त कर लिया है। इन्हें जप्त कर पुलिस अभिरक्षा रखा गया है।

रविवार को अवकाश दिवस में भी आटो के फिटनेस और परमिट के लिए काउंटर चालू रखा गया है। पहले ही दिन इस सुविधा का लाभ लेने परिवहन कार्यालय में 20 से अधिक आटो चालकों ने फिटनेस और परमिट के लिए आवेदन किया। यहां शाम पांच बजे तक नौ आटो को परिमट दिया गया। जबकि आठ आटो में नंबर लिखवार और रेडियम लगाकर फिटनेस के लिए फिट किया गया।

इनका कहना है.


बैहर में पहले ही दिन कार्रवाई में बिना परमिट के नौ आटो जप्त हुए हैं। विभाग की कार्रवाई में जप्त किए गए आटो हाईकोर्ट के निर्देश के परिपालन में जप्त किए गए हैं। इनके विरुद्ध न्यायालय में प्रकरण पेश किया जाएगा। जप्त किए गए वाहन न्यायालय के आदेश के उपरांत ही छोड़े जाएंगे। परिवहन कार्यालय में रविवार अवकाश दिवस में भी परमिट और फिटनेस बनाया जा रहा है।

अनिमेष गढ़पाले

जिला परिवहन अधिकारी

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad