पीपरटोला के जंगल से जब्त हुआ महुआ लाहन
बालाघाट। अवैध मदिरा बनाने, परिवहन व विक्रय की रोकथाम के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत 11 दिसंबर को कलेक्टर डॉ. गिरीश कुमार मिश्रा के निर्देशन एवं जिला आबकारी अधिकारी सुरेंद्र कुमार उरांव के मार्गदर्शन में ग्राम पीपरटोला के जंगल में छापामार कार्यवाही कर 42 हजार रुपये का महुआ लाहन जब्त किया गया है।
अवैध शराब रखने व बनाने की मुखबिर की सूचना पर 11 दिसंबर को छापामार कार्रवाई। जिसमे ग्राम पीपरटोला के जँगल मे अलग अलग स्थानों से बोरियों, मटकों एवँ डिब्बों मे भरा हुआ लगभग 600 किलोग्राम महुआ लाहन जब्त कर आबकारी अधिनियम के दो प्रकरण पँजीबद्ध किये गये है। जब्त महुआ लाहन के सेंपल लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया है । जब्त महुआ लाहन की कीमत लगभग 42 हजार रुपये है । इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस डी सूर्यवंशी, उपनिरीक्षक रमाकांत बघेल तथा हमराह स्टाफ समस्त आबकारी आरक्षक उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.