दीनदयाल मंडल द्वारा कमलपुष्प अभियान चलाया गया
दमोह -दीनदयाल मंडल द्वारा कमल पुष्प अभियान चलाया गया, भारतीय जनता पार्टी के कमल पुष्प अभियान कार्यक्रम के तहत आज फुटेरा वार्ड नंबर 1, 2 नया बाजार नंबर 5 में जन संघ से जुड़े भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता शिल्पकार रमाशंकर ताम्रकार, डॉक्टर हरिनारायण, निगुर्ण खरे, रामकिशन ताम्रकार, गन्नी अठ्या के घर जाकर फूल मालाओं कमल पुष्प व श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम में कमल पुष्प अभियान के जिला प्रभारी पंडित ब्रज भूषण गर्ग, दीनदयाल मंडल अध्यक्ष कृष्णा राज, दमयंती मंडल अध्यक्ष पवन तिवारी, पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रमोद विश्वकर्मा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र परिहार, नगर महामंत्री ठाकुर पवन सिंह चंदेल, कमल पुष्प अभियान के मंडल प्रभारी गणेश जाटव, माखन खटीक, रिंकू गोस्वामी, दीपेश उपाध्याय, महेंद्र अहिरवार, नर्मदा पटेल, राजकुमार, गुलशन, श्रीमती बबली विश्वकर्मा, मनीष असाटी, राजेंद्र नेता, मंजू चौहान, रेखा, विनीता जड़िया, आदित्य सिरोठिया, महेंद्र, सुनील, नगर महामंत्री राजेंद्र चौरसिया की उपस्थिति रही।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.