खारा में स्वच्छता एवं मतदाता जागरूकता रैली का हुआ आयोजन
बालाघाट -शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ( EPES) खारा में संस्था प्रमुख श्री शारद खंडेलवाल जी के कुशल निर्देशन में स्वच्छता जागरूकता एवं मतदान जागरूकता रैली ग्राम के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई । जिसके अंतर्गत शालेय छात्र - छात्राओं द्वारा ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश देते हुए सड़क किनारे फैले कचरों की सफाई आदि की गई एवं फैले कचरों का उचित निपटारा किया गया ।
इसी के साथ त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव के प्रचार -प्रसार हेतु मतदाताओं मे अधिक से अधिक मतदान करने के प्रति जागरूकत लाने के उद्देश्य से मतदाता जागरूकता रैली निकाली गई । जिसमें छात्र -छात्राओं ने जोरदार नारे लगाए एवं अपनी ओर ग्रामीणों का भी ध्यान अपनी आकर्षित कराया । ताकि लोग अधिक से अधिक मतदान करने मतदान केंद्र पहुंचे । स्वच्छता जागरूकता रैली एवं मतदाता जागरूकता रैली को सफल बनाने में छात्र छात्राओं के साथ- साथ शालेय स्टॉफ में श्री सी.पी. तिवड़े, श्रीमती मनीषा शेंद्रे, उदय सिंह धुर्वे, अनिल मेश्राम, तुलसी ठाकरे, देवेंद्र सुलाखे, वंदना टेंभरे, रेखा पारधी, स्मिता वर्गिश, ज्योति हरिंद्रवार का विशेष सहयोग रहा ।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.