अवैध कब्जा कर फर्जी पट्टा बनवाने वाले के खिलाफ ग्रामीणों ने वन अधिकारीयों से की शिकायत ।
केंदा बेलगहना से लखेश्वर मानिकपुरी
बेलगहना... केंदा ग्राम पंचायत नेवारिबहरा के ग्रामीणों का कहना है कि गांव के अन्तर्गत आने वाली फॉरेस्ट की वनभूमी जमीन पर जिसमें गांव की चरागण एवम गौठान थी उसमें गांव के कोमल सिंह उंरव पिता कुवर सिंह ऊंरव,मंगल सिंह पिता बिसुन सिंह, बीर्मन्यू पिता बाबूलाल,राम प्रशाद पिता जयपाल,कमल सिंह पिता बिसुनलाल,के द्वारा अवैध कब्जा एवम फर्जी पट्टा बनवा लिया गया है
इस पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने वन विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर जांच के लिए बुलवाएं जिस पर ग्रामपंचायत केंदा की डिप्टी रेंजर टेरेसा भगत ने अपनी टीम के साथ जांच के लिए पहुंची जांच में पट्टे को फर्जी बताया गया क्योंकि उनके रेंज में वन भूमि आता है और न ही उनको कोई जानकारी है न ही उनका कोई अधिकारी क दस्तखत है इसमें उपरी अधिकारियों का फर्जी सिल और दस्तखत है।
पट्टे धरियो क कहना है कि सन 2008 में जिला पंचायत में पट्टा के लिऐ फॉर्म डाले थे जो 2016 में पट्टे बनकर किसी बाहरी व्यक्ति द्वारा मेरे घर में लाकर दिया गया।उस व्यक्ति ने अपना सरनेम पैकरा बताया गया जिसे मैं नहीं पहचानता हूं।वनविभाग अमला द्वारा लिखित में बयान लिया गया और आगे इस को जांच के लिए भेजा जाएगा ऐसा ग्रामीणों के समक्ष बोला गया। और इस जमीन पर निजी डबरी का निर्माण किया जा रहा था जिस पर गांव वालो ने वनविभाग के अधिकारियों को बुलवाकर जांच कराया गया जिसमें इस जमीन को फर्जी बताया गया और काम को बंद कराया गया।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.