Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 5, 2021

खैरागढ़:~समीक्षा में सभी 59 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही, अब नाम वापसी पर निगाह, बागी बिगाड़ रहे गणित

 खैरागढ़:~समीक्षा में सभी 59 प्रत्याशियों के नामांकन जांच में सही, अब नाम वापसी पर निगाह, बागी बिगाड़ रहे गणित

खैरागढ़। नगरनिकाय चुनाव के नामांकन पत्रों की जांच में सभी अभ्यर्थियों के नामांकन जांच के दौरान सही पाए गए । नगरपालिका चुनाव के लिए 20 वार्डों से कुल 59 प्रत्याशियों ने अपना नामांकन जमा कराया था । शुक्रवार को नामांकन का अंतिम दिन था। शनिवार को नामांकन पत्रों की जांच के लिए रिटर्निंग अधिकारी कक्ष में अधिकारियों कर्मचारियों ने नामांकनों की जांच की। सभी प्रत्याशियों के नामांकन इस दौरान सही पाए गए। किसी भी प्रत्याशी के लिए किसी प्रकार की दावा आपत्ति भी सामने नहीं आई । इसके बाद सभी नामांकन वैध घोषित किए गए। इस दौरान राजनितिक दलों के नेता, प्रत्याशियों सहित निर्दलीय प्रत्याशी भी मौजूद रहे ।

सोमवार को

नाम

वापसी

प्रतीक चिन्हों का आबंटन

नामांकन पत्रों की जांच के बाद अब सोमवार को नाम वापसी के लिए आखिरी दिन है। बड़ी संख्या में निर्दलीय सहित अन्य दलों ने मुख्य राजनितिक दलों की चिंता बढ़ा दी है ऐसे में निर्दलीय प्रत्याशियों को मनाने का दौर शनिवार से ही शुरू हो गया । आज भी मानमनौव्वल जारी रहेगा । कूछ वार्डों में भाजपा कांग्रेस में सीधा मुकाबला है तो कई वार्डों में निर्दलीय जीत का समीकरण बिगाड़ सकतें है। ऐसे में ऐसे घाटा करने वाले प्रत्याशियों को मनानें जददोजहद जारी है। सोमवार को नाम वापसी के बाद ही वार्डों में प्रत्याशियों की स्थिति साफ हो पाएगी । नाम वापसी के बाद प्रत्याशियों को प्रतीक चिन्हों का आवंटन भी होगा। भाजपा की ओर से प्रदेश अध्यक्षविष्णूदेव साय के निर्देश पर जिलाध्यक्ष मधुसुदन यादव नें भाजपा के अधिकृत प्रत्याशियों के लिए बीफार्म की प्रक्रिया शनिवार को पूरी करा दी जिपं सभापति घम्मन साहू ने भाजपा प्रत्याशियों का बीफार्म रिटर्निंग अधिकारियों के पास जमा कराया। कांग्रेस की ओर से भी घोषित पार्टी के अधिकृत प्रत्याशियों का बीफार्म सोमवार को जमा किया जाएगा ।

भाजपा में बगावत, इधर कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भी मैदान में

पालिका चुनाव में भाजपा में दो वार्डो में पार्टी पदाधिकारी भी अधिकृत प्रत्याशियों के खिलाफ ही बिगुल फुंक दिया है। भाजपा के

टिकरपारा वार्ड 19 से घोषित प्रत्याशी चंद्रशेखर यादव के खिलाफ मंडल के मीडिया प्रभारी राजू यदु नें भी अपना नामांकन जमा कराया है तो दूसरी ओर किलापारा धरमपूरा वार्ड से भाजपा के अधिकृत किए गए रूपेन्द्र रजक के खिलाफ वरिष्ठ भाजपा नेता प्रकाश बैस ने नामांकन किया है । दोनो प्रत्याशी भाजपा का गणित बिगाड़ रहे है दूसरी ओर चुनाव के पहले ही कांग्रेस प्रवेश करने वाले कई नेताओं ने ही निर्दलीय सहित अन्य दलों से अपना नामांकन जमा कराया है। कांग्रेस प्रवेश करने के बाद भी नरेन्द्र सोनी ईतवारीबाजार, संत निषाद टिकरापारा, से चुनावी मैदान में है ।

*सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट*

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad