क्या नए साल में बिलासपुर वासियो को मिलेगी तिफरा ओवर ब्रिज की सौगात।
बिलासपुर। न्यायधानी की बढ़ती आबादी के बीच मे आवागमन को सुव्यवस्थित करने की बहुत ज्यादा आवश्यकता थी।महाराणा प्रताप चौक,तिफरा व रायपुर रोड में यातायात का काफी ज्यादा दबाव बना रहता है।तिफरा पुराने पुल पर हमेशा जाम लगना आम बात थी।न्यायधानी के इस मार्ग के यातायात को सुव्यवस्थित करने को लेकर कलेक्टर डॉ सारांश मित्तर ने अपने अधिकारियों के साथ बैठक करके आदेश जारी किया।उसके साथ ही स्वयं ही इस कार्य का निरीक्षण हर सप्ताह करना शुरू कर दिए।तिफरा ओवहब्रिज का काम अंतिम चरण में 85मीटर स्लैब का काम पूरा हो गया है ओवहब्रिज का सबसे बड़ा काम आज दिनांक तक हो गया है।बहुत ही जल्द इसका निर्माण किया गया है।सबसे खास बात ये है कि कलेक्टर साराँश मित्तर इसकी सतत निगरानी स्वयं ही कर रहे थे। है, कलेक्टर मित्तर ओवरब्रिज के निर्माण की जानकारी के साथ ही आवश्यक निर्देश भी अपने अफसरो को दे रहे है, बिलासपुर में पूर्वकाल को अगर देखा जाए तो 10 साल से भी ज्यादा समय मे पुल बना करते थे।इस बात को कलेक्टर सारांश मित्तर ने बदलकर दिखाया है।एक अच्छा प्रशासक कार्यो की सतत निगरानी अगर करे तो कार्य बहुत जल्द किया जा सकता है।तिफरा ओवहब्रिज का काम जल्द पूरा होने पर बिलासपुर में यातायात का एक बड़ा दबाव कम होगा। साथ ही जनता को आगामी नववर्ष में बहुत जल्द एक ओवरब्रिज मिल जाएगा।


















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.