रतनपुर.-बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक के मदनपुर ग्राम में शुक्रवार 17 दिसंबर 2021 को स्वास्थ्य विभाग लखराम और मदनपुर के सहयोग से स्कूली बच्चों द्वारा कोरोना टीकाकरण हेतु जागरूकता रैली निकाली गई.
जिसमें ज़िले से रीमा गांगुली-जिला समन्वयक यूनिसेफ के मार्गदर्शन में जन जागरूकता अभियान रैली आयोजित करने हेतु लोगों को प्रेरित किया गया जिसमें वे ज़िले से स्वयं उपस्थित हुईं.इस जागरूकता रैली में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लखराम के आरएमए चिकित्सक मनोज दुबे, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर के स्वास्थ्य अधिकारी- रूपम मिंज,स्वास्थ्य अधिकारी पेंडरवा- सुलोचना भगत,पेंडरवा एएनएम- निशा साहू, सरोजिनी कौशिक- मितानिन के अलावा अन्य मितानिन, गर्भवती महिलाएं, मदनपुर ग्राम पंचायत के सरपंच, मिडिल स्कूल के समस्त शिक्षक व विद्यार्थीगण उपस्थित हुए.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.