महुआ शराब जब्त आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्यवाही
बेलगहना चौकी प्रभारी अजय वारे ने की कार्यवाही दिनाँक 11.12.2021 को आरोपी लवकेश भानु पिता त्रिलोक सिंह उम्र 22 साल साकिन बरगवां चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 10 लीटर महुआ शराब जप्तकर 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया।
वहीं आरोपी गोरेलाल अगरिया पिता भोलाराम अगरिया उम्र 49 साल साकिन बरगवां चौकी बेलगहना थाना कोटा जिला बिलासपुर के कब्जे से 4 लीटर महुआ शराब जप्तकर 34(1) क आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई कार्यवाही में बेलगहना चौकी आरक्षक ईश्वर नेताम रवि श्रीवास रवि पैकरा की अहम भूमिका रही
ज्ञात हो कि क्षेत्र में लगातार जुआ, सट्टा खेलने खिलाने व शराब बनाने वालों पर लगातार कार्यवाही की जा रही है जिससे क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम किया जा सके।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.