खंगार क्षत्रिय समाज की बैठक में गंढ़कुंडार महोत्सव पर चर्चा
दमोह: विवार को खंगार क्षत्रिय समाज दमोह की मासिक बैठक जिला अध्यक्ष खंगार क्षत्रिय समाज दमोह श्री रंजन सिंह खंगार की उपस्थिति में महेंद्र सिंह ठाकुर जिला प्रभारी खंगार क्षत्रिय समाज दमोह के निवास पर आयोजित हुई जिसमें दिनांक 27 दिसंबर को गढ़कुंडार महोत्सव के संबंध में चर्चा की गई बैठक में जिले एवं ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में सामाजिक बंधु उपस्थित हुए।
सामाजिक बैठक में समाज की गौरव बिटिया महक राय पटेरा के द्वारा महाराजा खेत सिंह के जीवन पर प्रकाश डाला गया उनके द्वारा बताया गया कि महाराजा खेत सिंह ने किस प्रकार मुगल साम्राज्य से लोहा लिया था ओर उनकी ईट से ईट बजा दी थी।
खंगार क्षत्रिय समाज की बैठक में गोविंद सिंह परिहार, विजय बहादुर सिंह परिहार, राजेंद्र सिंह परिहार ग्वालियर दमोह जिला से समस्त अध्यक्ष उपाध्यक्ष पदाधिकारी एवं ब्लाकों के सभी अध्यक्ष उपाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण भी उपस्थित हुए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.