अभियान के तहत दिनांक 27.12.2021 को मुखबीर सूचना के आधार पर हैसटेग होटल अर्जुन ढाबा के सामने स्मृति नगर में अवैध रूप से हुक्का पिलाते पकड़ा गया...
भिलाई - वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय दुर्ग बी. एन. मीणा के निर्देश पर एवं अति. पुलिस अधीक्षक शहर संजय ध्रुव तथा नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर आर. के. जोशी के मार्गदर्शन में अवैध रूप से चलाये जा रहे हुक्का कारोबार के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही
अभियान के तहत दिनांक 27.12.2021 को मुखबीर सूचना के आधार पर हैसटेग होटल अर्जुन ढाबा के सामने स्मृति नगर में अवैध रूप से हुक्का पिलाते पकड़ा गया। हुक्का एवं तम्बाकू युक्त फ्लेवर के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया गया है।
होटल की आड़ में हुक्का का कारोबार कर रहे अमन सिंह पिता उदय सिंह उम्र 23 साल निवासी हरि नगर कातुलबोर्ड वार्ड क्र. 59 रजत होम्स के पास मोहन नगर दुर्ग के कब्जे से हुक्का सेट मय पाईप 02 नग दोनो में 100 - 100 एम. एल. पानी भरा हुआ जप्त किया गया है।
आरोपी के विरूद्ध चौकी स्मृति नगर थाना सुपेला में धारा छ.ग. धुम्रपान निषेध अधिनियम एवं धुम्रपान न करने वालो की स्वास्थ्य प्रतिरक्षा अधिनियम 1997 की धारा 8, 11 के तहत कार्यवाही की गई है।
गिरफ्तारशुदा अमन सिंह से पूछताछ करने पर उसने बताया कि पिछले कुछ दिनों से यह व्यवसाय कर रहा है। होटल के साथ-साथ इस कारोबार के फलने फूलने के संभावनाओं के मद्दे नजर उसने यह अतिरिक्त व्यवसाय होटल के साथ-साथ करना बताया ।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर हुक्का कारोबार पर दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार रेड कार्यवाही क्रिया जाकर इस व्यापार पर पूर्णतः नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है। इसी क्रम में इसके पूर्व भी जिले स्तर पर टीम बनाकर कार्यवाही की गई थी। साथ ही साथ पुलिस के द्वारा सतत निगरानी जारी है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.