सिवनी : जब पुलिस ने गुमें मोबाइल दिलवाए, खिले चहरे, साढ़े सात लाख,,,
सीएन आई न्यूज सिवनी (म.प्र.)से जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
सिवनी। पुलिस ने वापस करवाये 7,50,000/- रुपये कीमत के गुमें हुए मोबाइल पुलिस अधीक्षक सिवनी श्री कुमार प्रतीक के निर्देशन में सिवनी पुलिस जनता के गुम मोबाइलवापस दिलाने के लिये प्रतिबद्ध है।
जिला साइबर सेल द्वारा जिले के ऐसे नागरिकों से जिनके मोबाइल फोन गुम हो गए हैं उनके आवदन पत्र थाना व कार्यालय से प्राप्त हुए और उन आवेदन पत्रों पर कार्यवाही करते हुए 50 गुम मोबाइल को सर्च कर बरामद किया गया। यह सभी मोबाइल एंड्राइड है जिनके बाजार में कीमत लगभग 7,50,000/-रुपये (सात लाख पचास हजार रुपये) हैं।
पुलिस अधीक्षक सिवनी कुमार प्रतीक की उपस्थिति में आज दिनांक 27/12/2021 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय सिवनी में सभी मोबाइलों को उनके धारकों को सौंपा गया, जिससे कुल 50 लोग लाभान्वित हुए।
सराहनीय कार्य :- उपरोक्त कार्य को सफलतापूर्वक करवाने में साइबर सेल के कार्यवाहक सउनि देवेन्द्र जायसवाल, आरक्षक अजय बघेल, महिला आरक्षक पुष्पा बघेल, आरक्षक विनय चौरिया का विशेष योगदान रहा। पुलिस अधीक्षक सिवनी द्वारा सभी को ईनाम की उदघोषणा की गई।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.