सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को नक्सलियों ने किया आग के हवाले
बालाघाट जिले में लगातार नक्सली अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर प्रशासन को चुनौती दे रहे हैं।एक महीना के अंदर नक्सलियों ने जिले में कई वारदात को अंजाम दिया जिसमें मालखेड़ी ग्राम के दो युवकों की हत्या और बीती रात करीब 8 से 9 बजे के बीच सशस्त्र नक्सलियों ने बिरसा थानांतर्गत मछुरदा पुलिस चौकी के ग्राम कोरका से देवरवेली तक बनने वाली सड़क निर्माण में लगे रोड रोलर को जलाना प्रमुख है।
प्राप्त जानकारी अनुसार अतिनक्सल प्रभावित कोरका से चिलकोना होते हुए देवरवेली तक ग्रामीणों की सुविधा हेतु शासन सड़क निर्माण ठेकेदार के द्वारा कराया जा रहा है।जिसमे रायसिंह एंड कंपनी के कई वाहन निर्माण कार्य में लगे हैं।जिसमे ट्रेक्टर और जेसीबी को कोरका गांव में लाकर खड़ा किया गया था जिससे बड़ी घटना होने से बच गई,
रोड रोलर चुंकि घने जंगल के बीच बन रहे सड़क पर ही मशीन चालक ने खड़ी कर गांव आ गया था
जहाँ सशस्त्र नक्सलियों ने पहुंचकर रोड रोलर को आग के हवाले कर दिया और बैनर पोस्टर लगाकर शासन प्रशासन को चेतावनी भी दे डाला।
*10 दिसंबर को तीन राज्यों में बंद को सफल बनाने का आव्हान*
नक्सलियों ने 13 नवंबर को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली के जंगल मे हुए पुलिस मुठभेड़ में मारे गए मिलिंद तेलतुवड़े 62 वर्षीय नक्सली कमांडर समेत 26 नक्सली नेता की हत्या का आरोप लगाते हुए मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र को 10 दिसंबर को बंद करने में जनता से अपील किया गया है,साथ ही तीनो राज्यो के मुख्यमंत्री व देश के प्रसिद्ध उद्योगपति टाटा,अम्बानी देश बर्बाद करने का आरोप लगाकर इनके दमनकारी बताया है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.