Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Saturday, December 4, 2021

अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन

 अंतरराष्ट्रीय दिव्यांग दिवस के अवसर पर हुआ विविध कार्यक्रमों का आयोजन।





             गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर आज कस्तुरबा गांधी आवासीय विद्यालय गौरेला में समाज कल्याण विभाग द्वारा विविध कार्यक्रम एवं प्रतियोगिता आयोजित किए गए। कार्यक्रम में जिले के तीनों विकासखंड से आए 373 दिव्यांग प्रतिभागी और उसके पालक  उपस्थित थे। प्रातियोगिता के पहले दिन गुरुवार को जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, गोला फेक, सुई धागा दौड़ आयोजित किया गया और दूसरे दिन आज रंगोली चित्रकला, गायन, नृत्य एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।  
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती गजमती भानू जनपद सदस्य ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित  दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत गेंदलाल को राशि 50 हजार रुपए का चेक प्रदाय किया गया। शिक्षा विभाग द्वारा सहायक उपकरण प्रदाय योजना के तहत दो श्रवण यंत्र वितरण किया गया। इस अवसर पर उपसंचालक समाज कल्याण श्री अरविन्द गेडाम, जिला शिक्षा अधिकारी श्री मनोज राय एवं जिला नोडल समावेशी शिक्षा श्री प्रवीण कुमार चौधरी सहित समाज कल्याण और  शिक्षा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad