करगीरोड-ट्रेन-स्टॉपेज-आंदोलन की चिंगारी बेलगहना-खोंगसरा-खोडरी-टेंगनमाडा...पहुँची।
22-दिसंबर से ट्रेनों का स्टापेज शुरू करने का दिया अल्टीमेटम...नही तो 26-दिसंबर को होगा रेल-रोको-आंदोलन रेल-संघर्ष-समिति।
नगर-संघर्ष-समिति ने रेल संघर्ष-समिति के 26-दिसंबर के रेल-रोको आंदोलन का किया-समर्थन।
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
करगीरोड-कोटा:-14-सितंबर माह-से बिलासपुर रेलवे जोन के करगीरोड (KGB) रेलवे-स्टेशन में पिछले डेढ़ सालो से कोविड-संक्रमण कॉल से बंद एक्सप्रेस-पैसेंजर-ट्रेनों के पुनः से परिचालन स्टापेज को लेकर नगर संघर्ष समिति कोटा आंदोलनरत है.. रेलवे जोन जीएम/डीआरएम-सहित जिला-प्रशासन को निवेदन-आवेदन-ज्ञापन देने के बाद सांकेतिक/धरना प्रदर्शन/ आमरण-अनशन/ रेल-रोको आंदोलन अनवरत जारी है.. मगर रेलवे-बोर्ड व उसके उच्च प्रशासनिक-अधिकारी कुम्भकर्णी नींद में अभी भी सोय हुए हैं आंदोलन के बजते नगाड़ो से भी रेलवे के अधिकारियों की नींद अब तक खुल नही पा रही है..रेलवे प्रशासन के उदासीनता से नगर के सभी वर्ग सहित जिला-प्रशासन के अधिकारी भी हलाकान परेशान हैं बार-बार के आंदोलन से क़ानून व्यवस्था भी गड़बड़ा रही है इस बार जिला प्रशासन के उच्च-अधिकारी भी निर्णायक-भूमिका निभाने के मूड में दिखाई दे रहे है.. स्टेशन-परिसर के बाहर शांतिपूर्ण-तरीके से नगर-संघर्ष-समिति के बैनर तले करगीरोड-स्टेशन में पूर्व में रुकने वाली सुपरफास्ट-एक्सप्रेस-पैसेंजर ट्रेनों के ठहराव को लेकर चल रहे रहे अनिश्चित-कालीन-धरना-प्रदर्शन में नगर-संघर्ष-समिति के सब्र का बांध मंगलवार 14-दिसंबर को टूट गया..नगर बंद के आह्वान के साथ कोटा-नगर के सभी वर्गों के लोग स्टेशन परिसर के बाहर जुटने लगे जिसके कुछ देर बाद रेलवे-पुलिस के साथ आंदोलनकारी के बीच धक्का मुक्की भी हुई..रेलवे-पुलिस के द्वारा बल प्रयोग करने के बाद आंदोलन-कारी उग्र होकर स्टेशन परिसर के अंदर दाखिल होकर रेल की पटरियों के बीच पहुचकर आंदोलन करने लगे रेलवे-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करने लगे..काफी देर बाद जिला-प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद आंदोलनकारी पटरी से उठकर स्टेशन परिसर के अंदर बरामदे में भजन-कीर्तन करने लगे रेलवे के कुछ अधिकारी बात करने तो जरूर पहुचे पर ट्रेनों के स्टापेज को लेकर कोई लिखित आश्वासन नही दे पाय अंततः नगर-संघर्ष समिति के आंदोलन-कारियो ने प्रायवेट लिमिटेड-कंपनी के द्वारा लिखित में स्लीपरों व कोयला के परिवहन करगीरोड-स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज होने तक नही करने के लिखित जवाब पर आंदोलनकारियो ने उस दिन का आंदोलन समाप्त किया..15-दिसंबर को रेलवे-जोन-संघर्ष-समिति बिलासपुर का एक प्रतिनिधिमंडल नगर संघर्ष-समिति के लोगो से मिलकर नगर-संघर्ष समिति के आंदोलन का समर्थन किया..इसके अलावा जमीनी-लड़ाई के साथ कानूनी-लड़ाई लड़ने में भी सहयोग करने का पूरी तरह से आश्वस्त-किया प्रतिनिधि-मंडल में शामिल वरिष्ठ अधिवक्ता-सुदीप श्रीवास्तव महेश दुबे टाटा..बद्रीयादव ने 12-नवंबर के रेलवे-बोर्ड के आदेश का भी हवाला देते हुए कहा कि ट्रेनों का स्टॉपेज की मांग जायज है।
*रेल-संघर्ष-समिति ने-दिया 22-तक का अल्टीमेटम...26-को होगा...रेल-रोको आंदोलन----*
खोंगसरा-खोडरी-बेलगहना-टेंगनमाडा के के रेल-संघर्ष-समिति ने बिलासपुर रेलवे-जोन के महाप्रबंधक आलोक कुमार जैन को लिखे अपने पत्र में 22-दिसंबर से ट्रेनों के स्टापेज नही करने पर 26-दिसंबर को 11-बजे एक ही समय पर सभी जगह रेल-रोको आंदोलन करने का अल्टीमेटम दे डाला रेल-संघर्ष समिति ने अपने पत्र में महाप्रबंधक को 12-नवंबर के रेलवे-बोर्ड के उस आदेश का भी हवाला देते हुए संज्ञान लेने को कहा जिसमे की नियमित ट्रेनों का पुनः से चलाए जाने सहित स्टेशनों में ठहराव की बात कही गई है अपने पत्र में रेल-संघर्ष-समिति ने शहडोल-बिलासपुर को 22-दिसम्बर तक बंद करने पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि रुपौद व कटनी के बीच तीसरी लाइन के कार्य से शहडोल बिलासपुर बंद करने का क्या तुक है, बिलासपुर रेलवे जोन का लदान के मामले में गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड में-रिकॉर्ड बनाने के चक्कर में यात्री गाड़ियों का परिचालन रोककर एक प्रकार से रेलवे अंग्रेजी कानून की तरह व्यवहार कर रहा है,आज़ाद भारत की जनता का अपमान कर रहा है, रेल-संघर्ष समिति ने रेलवे-बोर्ड के उच्च-अधिकारियों को अंग्रेजी-शासन कॉल से बाहर आकर पिछले डेढ़ सालो से हर-वर्गो के आमजनो को होने वाली परेशानियों का भी हवाला देते हुए ट्रेनों के स्टापेज त्वरित रूप से शुरुआत करने की बात कही अन्यथा 26-दिसम्बर को होने वाले रेल-रोको-आंदोलन के लिए तैयार रहने के लिए कहा गया है।
*हाईकोर्ट में पीआईएल-डालने की तैयारी में नगर-संघर्ष समिति..26-को रेल-रोको-आंदोलन का समर्थन किया--*
करगीरोड-स्टेशन में ट्रेनों के स्टापेज को लेकर पिछले 04-माह से आंदोलनरत नगर संघर्ष समिति ने अब रेलवे-प्रशासन के खिलाफ जमीनी लड़ाई लड़ने के साथ कानूनी लड़ाई भी लड़ने की तैयारी कर दी है..सूत्रों के हवाले से नगर संघर्ष-समिति के सभी वर्गों के द्वारा रेलवे-जोन-संघर्ष-समिति बिलासपुर के वरिष्ठ-अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव के माध्यम से बिलासपुर हाईकोर्ट में पीआईएल डालने की तैयारी में जुट गया है वरिष्ट-अधिवक्ता सुदीप श्रीवास्तव ने इसके लिए नगर-संघर्ष-समिति का पूरा सहयोग करने की बात कही गई है,आपको बताते चले कि सुदीप श्रीवास्तव जनहित के मामले में हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक याचिका दायर करते रहे हैं, जनहित के मामलों को लेकर हमेशा से मुखर रहने वाले सुदीप श्रीवास्तव बिलासपुर में विमान-सेवा के लगातार संघर्षरत है,रेल-संघर्ष-समिति के द्वारा 26-दिसंबर को रेल रोको आंदोलन को नगर संघर्ष-समिति कोटा ने अपना पूरा समर्थन दिया है, मंगलवार 21-दिसंबर को नगर-संघर्ष-समिति ने 26-दिसंबर को बेलगहना-खोंगसरा-खोडरी-टेंगनमाडा में होने वाले रेल रोको आंदोलन के संबंध में एक बैठक बुलाई है।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.