Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Sunday, December 5, 2021

भिलाई दुर्ग - सोमवार को 3:00 बजे तक होगी नाम वापसी, इसी दिन प्रतीक चिन्ह का भी होगा आबंटन, नाम निर्देशन पत्रों की आज प्रातः 10:00 बजे से हुई संवीक्षा, दो के नामांकन निरस्त...

वार्ड क्रमांक 38 से एक एवं वार्ड क्रमांक 40 से एक नामांकन निरस्त...

भिलाई नगर/ शुक्रवार को नामनिर्देशन दाखिल करने का अंतिम दिन था। नामनिर्देशन जमा होने के बाद आज शनिवार को प्रातः 10:00 बजे से नामांकन दाखिल करने वालों की उपस्थिति में तथा

 


भिलाई निगम के ऑब्जर्वर एमील लकड़ा, रिटर्निंग ऑफिसर पद्मिनी भोई साहू, सहायक रिटर्निंग ऑफिसर प्रकाश कुमार सर्वे, मोनिका कौडो, प्रवीण कुमार वर्मा, डॉ प्रियंका वर्मा एवं पंकज स्वरूप की मौजूदगी में निगम सभागार में नामनिर्देशन की संवीक्षा वार्ड वार की गई।

 

जिसमें वार्ड क्रमांक 38 से एक एवं वार्ड क्रमांक 40 से एक नामांकन निरस्त हुए। नामनिर्देशन की संवीक्षा में उपस्थित सभी को इन 2 वार्डों के नामांकन निरस्त करने के कारण की जानकारी भी दी गई।



 नामांकन दाखिल कर चुके व्यक्ति इस दौरान सभा कक्ष में बड़ी संख्या में मौजूद रहे। दिनांक 6 दिसंबर दिन सोमवार का दिन बहुत महत्वपूर्ण है

 

इस दिन अपरान्ह 3:00 बजे तक जिन्होंने नामांकन दाखिल किया है और जो नाम वापस लेना चाहते हैं उनकी नाम वापसी होगी तथा अपरान्ह 3:00 बजे से निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करते हुए उन्हें प्रतीक चिन्हों का आबंटन किया जाएगा।

 

अभ्यर्थियों के लिए मार्गदर्शिका की पुस्तिका भी उपलब्ध है कक्ष क्रमांक 29 में यह पुस्तिका प्राप्त की जा सकती है। 








No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad