धूमधाम से मनाई गई गुरु घासीदास जयंती
करगीरोड कोटा से अविनाश मिश्रा रिपोर्टर
बेलगहना..-.बेलगहना गुरु घासीदास की जयंती मनाया गया गुरु घासीदास जयंती पुरवाजयंती मनाई जाती है। गुरु घासीदास न केवल एक संत थे बल्कि एक समाज सुधारक भी थे। आपको बता दें कि गुरु घासीदास का जन्म ऐसे समय हुआ जब समाज में छुआछूत, ऊंच नीच, झूठ-कपट का यह सब बहुत ज्यादा था।उस वक्त बाबा घासीदास ने ऐसे समय में समाज में समाज को एकता, भाईचारे तथा समानता का संदेश
दिया साथ ही समाज में जागरूकता लाने का महत्वपूर्ण काम किया है। सतनामी पारा रेलवे स्टेशन पास बेलगहना में संत गुरु घासीदास की 265 वी वर्षगांठ धूमधाम से मनाया गया कार्यक्रम की शुरुआत गुरु घासीदास की प्रतिमा की पूजा के बाद जैतखंभ पर ध्वज फहरा कर किया गया इस अवसर पर पीला राम जोशी ने कहा कि समुदाय के सभी लोग बाबा के बताए संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं और नशा छोड़ने का संकल्प लें इस दौरान पीलाराम बंजारे, दुर्गा बघेल,मंगल जोशी, बलदेव जोशी, लीला बंजारे, अभिमन्यु जोशी, मुकेश जोशी, योगेश जोशी, एवं ग्रामीण जन उपस्थिति रहे

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.