छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन छुई खदान द्वारा आयोजित ब्लॉक स्तरीय हड़ताल में शामिल हुए सैकड़ो लोग
11और 12 दिसम्बर को अपनी मांगों लेकर दिया धरना
खैरागढ़ ,छुई खदान _ 11.12.2021 छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन के प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर छुई खदान विकासखण्ड में कार्यरत समस्त सहायक शिक्षक 11 दिसम्बर को ब्लाक मुख्यालय में हड़ताल में रहे। इससे आज ब्लॉक में विद्यालयों की स्थिति पूरी तरह चरमरा गई है ।सहायक शिक्षकों की वेतन में भारी विसंगति है ।
व्याख्याता एवं शिक्षक के मूल वेतनमान में 2700रू. का अंतर है जबकि शिक्षक और सहायक शिक्षक के मुल वेतनमान में 10,100रू. का अंतर है जो कि अत्यधिक ही असमानुपातिक अंतर है। जबकि 2013 के पूर्व 700 और 800रू. का अंतर हुआ करता था। वर्तमान में 10,000 से ज्यादा के अंतर के कारण समस्त सहायक शिक्षकों को प्रतिमाह अत्यधिक आर्थिक नुकसान होता है।

जिससे उनके मन में रोश व्याप्त है विगत कुछ सालों से इसे छ.ग. सहायक शिक्षक फेडरेशन द्वारा उठाया जाता रहा है। छुई खदान में सहायक शिक्षक फेडरेशन के गठन के बाद लगातार अपनी समस्याओं को लेकर समस्त सहायक शिक्षक संगठित होकर अपने मंच से वेतन विसंगति के मुद्दे पर आंदोलन में भाग ले रहे । ब्लाक अध्यक्ष श्री कौशल श्रीवास्तव द्वारा बताया गया कि 11 और 12 दिसम्बर को हडताल स्थल में अपने विषयों को आम जनता के समक्ष रखा गया । वेतन विसंगति दुर करने हेतु माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम तहसीलदार,विकासखंड शिक्षा अधिकारी,थाना प्रभारी को पूर्व में ज्ञापन सौंपा गया है। सहायक शिक्षक फेडरेशन के आंदोलन को जनता और जनप्रतिनिधियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष समर्थन मिल रहा है ।
स्वस्फूर्त सभी साथी आंदोलन में भाग ले रहे हैं और 13 दिसंबर को सभी साथी विधान सभा घेराव हेतु अलग अलग टीम बनाकर रायपुर प्रस्थान करेंगे। आज 12 दिसम्बर को छुई खदान के मुख्य चौक जनपद पंचायत के सामने पुन: अपनी मांगों के समर्थन में विरोध दर्ज कराया ।जिसमें ब्लाक के सहायक शिक्षक प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर 13 दिसम्बर को रायपुर कुच करेंगें जहां पर प्रदेश भर के सहायक शिक्षकों के द्वारा विधानसभा का घेराव किया जायेगा। इसके पश्चात भी यदि हमारी मांगो पर विचार कर कोई ठोस निर्णय नहीं किया जाता है तो 14 दिसम्बर से प्रदेश भर के सहायक शिक्षक राययपुर बुढ़ातालाब धरना स्थल पर अनिश्चित कालिन हड़ताल मे सम्मिलित होंगे।
छुई खदान ब्लाक के सहायक शिक्षक श्री कौशल श्रीवास्तव ब्लाक अध्यक्ष के नेतृत्व में गांधी राम साहू,नीलम चतुर्वेदी,चिवचरण,राजकुमार मसखरे,दयाल दास,रामाधीन रजक,टीकाराम देशमुख,तारण धुर्वे,दोदेश्वर चंदेल,महेश,तुलेश्वर कुमार सेन, भारती सर,कौशल सर, छुई खदान ब्लाक सभी संकुल से दो पहिया,चार पहिया वाहन से जा रहे हैं। सीता राजकुमारी,समस्त सहायक शिक्षक कार्यकारिणी और कर्मठ साथी सम्मिलि होंगें।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.