करणी सेना है राष्ट्रवादी युवाओं का संगठन:गौरव चौहान
नवनियुक्त अध्यक्ष पंकज सिकरवार व मानसी शर्मा का हुआ स्वागत
मुरैना:- आज पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस पर करणी सेना की बैठक आयोजित हुई जिसका संचालन संगठन के महामंत्री विनय दुबे ने किया।
बैठक में मुख्य रूप से करणी सेना के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष (युवा शक्ति) व मध्य प्रदेश के प्रभारी श्री गौरव चौहान जी,युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष रुद्रप्रताप सिंह उपस्थित रहे
श्री चौहान ने करणी सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि करणी सेना का प्रत्येक सैनिक देश और धर्म के लिए सदैव तत्पर खड़ा है और करणी सेना राष्ट्रवादी युवाओं का संगठन है जो हर क्षेत्र में कार्य कर रहा है
श्री चौहान ने कहा कि आगामी कार्ययोजना करणी सेना का सदस्यता अभियान है जिसमे करणी सैनिकों को अधिक से अधिक करणी सेना में युवाओं को जोड़ना है और प्रदेश कार्यसमिति की बैठक ग्वालियर में होने वाली है जिसमे हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सूरज पाल अम्मू जी उपस्थित रहेंगे।
प्रदेश बैठक में जिले के दायित्वान पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।
बैठक में श्री गौरव चौहान जी को करणी सैनिकों ने फूल माला पहनाकर, प्रभु श्री कृष्ण का छायाचित्र भेट कर भव्य स्वागत किया।
साथ ही बैठक में करणी सेना के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पंकज सिकरवार,महिला शक्ति की नगर अध्यक्ष मानसी शर्मा का करणी सैनिकों ने स्वागत किया।
बैठक में करणी सेना के जिला कोषाध्यक्ष मनीष राठौर,जिला महामंत्री आकाश भदौरिया,सुमन शुक्ला,वैशाली तोमर,हिमांशी गुप्ता जिला उपाध्यक्ष आशीष उप्रेती,आकाश रजक,जिला मंत्री भूपेंद्र राठौर,सचिन गौड़,नितिन राठौर,भोलू प्रजापति,अजय तिवारी,गौरव राठौर,सौरभ कुशवाह,प्रशांत शर्मा,गोविंद पंडित,अन्नू तिवारी,नवदीप राठौर, ईशु शर्मा व आधा सैकड़ा से अधिक करणी सैनिक उपस्थित रहे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.