ब्रेकिंग न्यूज डीजल चोरी करने वाली गिरोह की टाटा सफारी गाड़ी केंदा पीएचसी के पास जा पलटी।
केंदा बेलगहना से लखेश्वर मानिकपुरी की रिपोर्ट
मिली जानकारी के अनुसार आज सुबह 6:00 बजे डीजल चोरी करने वाले गिरोह डीजल चोरी कर टाटा सफारी गाड़ी से भाग रहे थे उनके पीछे पेंड्रा पुलिस लगी हुई थी
पुलिस को पीछे आते देख तेज रफ्तार से भागने की प्रयास में उनकी गाड़ी केंदा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के पास अनियंत्रित होकर जा पलटी उनके गिरोह की चार लड़के पेंड्रा पुलिस के हाथ आए उनके कब्जे से 8 10 जरकिन डीजल एवं डीजल चोरी करने के पाइप बरामद किए जिन्हें पूछताछ के लिए पेंड्रा पुलिस अपने साथ पेंड्रा थाना ले गए।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.