Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Tuesday, December 14, 2021

छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिग्विजय कालेज के नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. टाण्डेकर का किया अभिनंदन

 छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन ने दिग्विजय कालेज के नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. टाण्डेकर का किया अभिनंदन


महेंद्र शर्मा बंटी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर 

छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन राजनांदगॉव की सामान्य सभा आयोजित

छ.ग.कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन करेगी वर्ष 2022 के टेबल कैलेण्डर का प्रकाशन 

छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन जिला ईकाई राजनांदगॉव द्वारा अपने जिला संयोजक एवं शासकीय दिग्विजय महाविद्यालय में नवपदस्थ प्राचार्य डॉ. के.एल.टाण्डेकर सर का स्वागत एवं अभिनंदन किया। फेडरेशन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिनांक 13 दिसम्बर की शाम दिग्विजय कॉलेज प्रांगण में स्थित प्राचार्य डॉ. के.एल.टाण्डेकर के चेम्बर में पहुॅचकर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया एवं दिग्विजय कॉलेज में पदस्थापना होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए उज्जवल भविष्य के लिये शुभकामनाएॅ दी। 

उल्लेखनीय है कि डॉ.टाण्डेकर पूर्व में दिग्विजय कॉलेज में प्रोफेसर के रूप में कई साल पदस्थ रहते हुए अपने कार्यकाल में वाणिज्य विषय की उच्च शिक्षा के साथ साथ राष्ट्रीय सेवा योजना (एस.एस.एस.) के प्रभारी के रूप में युवाओं को एक नई दिशा प्रदान करते हुए युवाशक्ति का सदुपयोग करते हुए समाज सुधार, समाज सेवा, देशप्रेम, लोक जागृति, स्वच्छता, अंधश्रद्धा निर्मूलन जैसे जनहित एवं लोकहित के मुद्दों पर ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिये जाने जाते रहे है। पश्चात् आप मानपुर, डोंगरगॉव एवं रायगढ़ के कॉलेज में पदस्थ रहने के उपरान्त शासकीय नेहरू महाविद्यालय डोंगरगढ़ के प्राचार्य पद को सुशोभित करते हुए धर्मनगरी डोंगरगढ़ में कर्त्तव्यनिष्ठा एवं लोकप्रियता से साथ अपने बेहतर कार्यकाल के लिये पहचाने जाते रहे हैं। 

फेडरेशन के जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे ने यह आशा व्यक्त की है कि शासन द्वारा डॉ. टाण्डेकर को दिग्विजय कालेज राजनांदगॉव का प्राचार्य बनाये जाने से आप अपनी प्रतिष्ठा के अनुरूप बेहतर कार्यशैली से इस कॉलेज के छात्रों और इस कालेज संस्थान के हित में बेहतर कार्य करते हुए इसे लाभान्वित एवं गौरवान्वित करेंगे। इस स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. के.एल.टाण्डेकर का सम्मान करने वाले फेडरेशन के इस प्रतिनिधिमंडल में जिला महासचिव सतीश ब्यौहरे, जिला सहसंयोजक रफीक खान, कार्यकारिणी सदस्यगण पी.आर.झाडे़, अरूण देवांगन, संजय तिवारी, सिद्धार्थ चौरे, पी.एल.साहू, यू.के.फंदियाल, सी.एल.चन्द्रवंशी, हरीशचन्द्र यादव, जिला प्रवक्ता बृजभान सिन्हा एवं जिला मीडिया प्रभारी दुर्गेश त्रिवेदी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। पश्चात् फेडरेशन के गतिविधियों के संबंध में सामान्य चर्चा भी आयोजित की गई और कई महत्वपूर्ण विषयों पर आवश्यक निर्णय लिया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से छ.ग. कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन द्वारा शासकीय कर्मचारीगण एवं अधिकारीगण के सुविधा के लिये वर्तमान वर्ष की भंाति आगामी वर्ष 2022 का टेबल कैलेण्डर प्रकाशन का निर्णय सर्वसम्मति से पारित किया गया और इसकी रूपरेखा निर्धारित की गई।

 फेडरेशन की बैठक में आगामी 18 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित प्रांत स्तरीय बैठक में राजनांदगॉव जिला से शामिल होने वाले प्रतिनिधि मंडल के संबंध में चर्चा उठायी गई। फेडरेशन की बैठक में वर्तमान उपाध्यक्ष रविकान्त यादव का, अपने पद से व्यक्तिगत कारणो से दिया गया इस्तीफा सभा में प्रस्तुत किया गया, जिसे जिला संयोजक महोदय के अनुमोदन पश्चात् इस शर्त के साथ स्वीकृत किया गया कि फेडरेशन द्वारा आयोजित कर्मचारी हित के कार्याे में स्वयं उनका एवं उनके मूल संगठन का समन्वय एवं सहयोग पूर्व की भांति फेडरेशन को प्राप्त होता रहेगा। इस सभा में फेडरेशन की गतिविधियों के संबंध में प्रत्येक माह नियमित रूप से बैठक आयोजित करने का प्रस्ताव भी ध्वनिमत से पारित हुआ। बैैठक के अंत में आभार प्रदर्शन जिला प्रवक्ता बृजभान सिन्हा द्वारा किया गया। 

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad