शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान
मतदाताओं ने दिखाया जमकर उत्साह, दिव्यांग भी रहे मतदान में आगे, कड़कड़ाती ठंड में भी सूबह से लगी लाइन
खैरागढ । नगरपालिका चुनाव के लिए सोमवार को हुए मतदान में मतदाताओं ने जमकर रूझान दिखाया। पार्षद पदों के लिए हुए मतदान में कडकड़ाती ठंड के बाद भी सुबह से शहर के मतदान केन्द्रों में लोगों ने जागरूकता के साथ मतदान केलिए उत्साह दिखाया ।
20 वार्डों में मतदान के लिए 20 केन्द्र बनाए गए थे। सुबह निर्धारित समय पर मतदान प्रक्रिया शुरू की गई । मतपत्रों के द्वारा हो रहे मतदान के लिए सुबह से ही कई केन्द्रों में जमकर लाइन लगी। दोपहर तक मतदान केन्द्रों में 50 फीसदी मतदान पूर्ण किया जा चुका था। । इसके बाद भी लोगों ने इसमें बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। शाम पांच बजे तक मिलें रूझान में शहर भर में 81 फीसदी मतदान की अधिकृत सूचना निर्वाचन कार्यालय ने दी है।
शाम पांच बजे तक महिला मतदाताओं की अपेक्षा पूरूष मतदाताओं का आंकड़ा बढ़ने लगा था 15 बजे तक के मिले रूझानों में 81.21 फीसदी मतदान हो चुका था। 5 बजे तक 13882 मतदाताओं ने मतदान किया। इसमें महिला मतदाता 7119 और पुरुष 6763 शामिल रहे। इस दौरान शहर में कुल 81.21 फीसदी मतदान में महिला मतदान 81.03 और पूरूष मतदान 81.40 फीसदी रहा। शाम पांच बजे तक सबसे अधिक मतदान होने वाले वार्डों में धनेली बार्ड 13 में 93.45 फीसदी और पिपरिया वार्ड 2 में 92.90 फीसदी मतदान किया गया था । अंतिम आंकड़े आनें तक इसके और बढ़ने की संभावना थी। शाम तक हुए मतदान में सबसे कम मतदान सिविललाइन खम्हरिया वार्ड 20 में 69.31 फीसदी रहा ।
मतदान केन्द्रों में दिखा उत्साह, दिव्यांगों ने भी दिखाया दम
पालिका चुनाव के लिए एक साल बाद हुए मतदान के लिए शहर के वार्डो में मतदाताओं ने जमकर उत्साह दिखाया । दिव्यांग मतदाताओं ने भी इस दौरान परिजनों और सहयोगियों के सहारें अपना मतदान किया। कई केन्द्रों में थोड़ी थोड़ी देर में भीड़ और उत्साह में बढ़ोत्तरी होती रही । इस दौरान दिव्यांगों ने भी विभिन्न मतदान केन्द्रों में पहुंचकर अपना मतदान किया। इस दौरान शहर भर में 3 आदर्श मतदान केन्द्र बनाए गए थें। सेल्फी जोन में भी युवा मतदाताओं ने मतदान के बाद जमकर सेल्फी खींची ।
प्रत्याशियों का भाज्य मतपेटियों में बद, 23 को होगा फैसला
सोमवार को दिन भर चले मतदान के बाद लगभग सभी वार्डों में निर्धारित समय में मतदान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई । शहर भर में 56 प्रत्याशियों का भाज्य अब मतपेटियों में बंद हो गया । मतगणना 23 दिसंबर को स्थानीय पालीटेकनीक कालेज स्थित हाल में होगी । मतपेटियों के साथ मतदान दलों की भी रात तक सुरक्षित वापसी हो गई। प्रशासनिक कसावट के चलते किसी भी वार्ड में किसी प्रकार से भी स्थिति नहीं गड़बड़ाई। जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों ने भी राहत की सांस ली ।
सीएनआई खैरागढ़ से सोमेश कुमार की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.