कार्यक्रम दुर्ग कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर रखा गया ...
दुर्ग- कल 6 दिसंबर को सुबह 10 बजे बाबा साहबअम्बेडकर जी की पुण्यतिथि कार्यक्रम दुर्ग कलेक्टर कार्यालय स्थित प्रतिमा स्थल पर रखा गया है।
कांग्रेस प्रवक्ता देवेश मिश्रा ने बताया कि जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित इस समारोह में संविधान निर्माता भारतरत्न बाबा साहब अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर गोष्ठी की जाएगी।
वर्तमान परिवेश में संविधान की महत्ता पर चर्चा कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कॉर्पोरेशन के अध्यक्ष कैबिनेट मंत्री अरुण वोरा जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग के अध्यक्ष गया पटेल महापौर धीरज बाकलीवाल
नगर निगम के सभापति राजेश यादव सहित वरिष्ठ कांग्रेसजन कांग्रेस कमेटी दुर्ग के समस्त पदाधिकारीगण,ब्लॉकअध्यक्षगण, पार्षद एवं पूर्व पार्षद गण, एल्डरमैन व महिला कांग्रेस,युवा कांग्रेस,
एनएसयूआई के समस्त पदाधिकारी गण,वार्ड प्रभारी, सेक्टर प्रभारी,बूथ प्रभारी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.