नगर की जनता को नाखुश कर जनप्रतिनिधि कर रहे मनमानी।
नियम कानून को दरकिनार कर क्यों बनवाया गया डिवाइडर ?
छुरिया -ताहिर खान:- राजनांदगांव जिले के अंतर्गत आने वाले एकमात्र खुज्जी विधानसभा है जहां आये दिन ऐसे-ऐसे कारनामे सामने आते हैं जहां प्रदेश सरकार की छवि बनाने की जगह छवि को धुमिल करने में अव्वल नंबर लाने कमी नहीं करते हैं। बता दें कि इन दिनों प्रदेश सरकार के खुज्जी विधानसभा में कांग्रेस पार्टी के दो बड़े नेताओं के बीच अनबन के चलते नगर में फजीहत से कम नहीं हो रहा है। जहां सत्ता पक्ष के विपक्ष में बैठे नेताओं को कुछ भी नहीं करना पड़ रहा है इस खुज्जी विधानसभा आने वाले चुनाव के लिए । यह भी माना जा सकता है कि आने वाले चुनाव में विपक्ष में बैठे पार्टीयों के कार्यकर्ताओं को ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगा मतलब चुनाव में जीत हासिल करने के लिए उन्हें जितने का गुरु मंत्र कहें या मुद्दा खुद ही स्थानीय कांग्रेस पार्टी के दो दिग्गज नेताओं का एक दूसरे से अनबन चल रहा है ।
जिसके कारण आज नगर की जनता को सोचने में मजबूर होना पड़ रहा है कि हम अपने मत का प्रयोग कहां करें जिसका सही उपयोग हो। क्योंकि खुज्जी विधानसभा के एक पार्टी के ही जनप्रतिनिधि आपस में भिड़े हुए हैं कि जिसके चलते विकास कोषों दुर है। विकास के नाम पर केवल नगर में सौंदर्यीकरण कर भले लाखों रुपए खर्च किए जा रहे हैं जिसका नगर के विकास से कोई लेना-देना नहीं है । यह सवाल नगर के वासीयों से जाना जा सकता है। नगर में विकास मात्र एक सड़क पर ही क्यों पुछता है हमर छुरिया के निवासी । ऐसा क्या है कि अतिक्रमण हो या डिवाइडर प्रथमिकता केवल इस सड़क पर देते नजर आते हैं । नगर की जनता को सड़क हो या सभी गली मोहल्ले में विकास की डोर खिंचने से विकास दिखता ऐसा नगर के कुछ प्रबुध्दजनों ने कहा है।
गर्मियों में पानी एक समय बिल वसूली दो वक्त का ?
सुत्रों से मिली जानकारी अनुसार नगर में अबतक ऐसा कोई प्रोजेक्ट तैयार नहीं किया गया जिससे गर्मी के दिनों में नगर वासियों को दो वक्त सहीं पानी की सुविधा मिल सके लेकिन नगर पंचायत छुरिया है जहां एक समय पानी की व्यवस्था कर बकायदा दो वक्त के पानी बिल वसुलने में कमी नहीं करते हैं। वैसे ही नगर में सड़कों की दशा किसी से छुपी नहीं है हम बात कर रहें हैं चिचोला से छुरिया ,बंजारी मार्ग की व छुरिया से डोंगरगांव सड़क के बारे में । नगर की जनता से लेकर नगर में आने जाने वाले लोगों सभी जानते हैं कि छुरिया से डोंगरगांव जाने वाले मार्ग को चौड़ीकरण की कितनी आवश्यकता है जिसे लेकर हमारे व्दारा कई बार प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया गया। लेकिन यहां के जनप्रतिनिधि से लेकर शासन-प्रशासन भी आंखें मुंदे हुए है । जिसके चलते छुरिया पुराने बस स्टैंड से डोंगरगांव जाने वाले मुख्य मार्ग में आवागमन के दौरान दो भारी वाहनों के आमने-सामने आ जाने पर जाम की स्थिति उत्पन्न होती है जिसे छोड़कर चिचोला से छुरिया, बंजारी मार्ग जो दिखने में ठीक-ठाक था उसे भी सौंदर्यीकरण करने के चक्कर में छुरिया नगर पहुंच मार्ग से बंजारी मार्ग जाने के सड़क पर डिवाइडर बनवाकर नगर के जनताओं को इस सड़क पर भी आवागमन करने योग्य सड़क को सकरा करने का काम किया है । आपको बता दें कि सड़क की चौड़ाई इतनी नहीं के नगर के चुने हुए कुछ जनप्रतिनिधि अपनी मनमानी कर इस सड़क की सुंदरता में बदनुमा दाग लगा बैठे हैं।
अब सोचने वाली बात यह है कि इस डिवाइडर से किसको फायदा मिलेगा क्योंकि कुछ प्रबुद्ध जन नागरिक कहते हैं कि इस सड़क पर डिवाइडर बन जाने से दुर्घटना घटने का डर बना रहता है व कुछ दुर्घटनाये घटित भी हो चुकी है। सुत्र ने यह भी बताया डिवाइडर जो बनाया गया है वह नियम कानून को दरकिनार कर बनाया गया है । इससे यही सवालियां निशान लगता है कि आखिर क्यों जरुरी था नगर में डिवाइडर। नगर के जनप्रतिनिधि आखिर क्यों डोंगरगांव जाने वाले मार्ग पर चौड़ीकरण को महत्व नहीं देते नजर आते हैं । क्या डोंगरगांव जाने वाले मार्ग में नहीं होना चाहिए सौंदर्यीकरण जबकि इस मार्ग पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का मुख्य द्वार व इसी मार्ग पर नया बस स्टैंड हैं तो आखिर क्यों विकास की डोर इस सड़क पर रुक जाती है। ऐसे में नगर के जनप्रतिनिधियों को चाहिए अपने हित छोड़कर जनता के हित में कार्य करें जिससे लोगों को नगर में विकास दिखे।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.