Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Monday, December 6, 2021

ओमिक्रान वेरिएंट को लेकर एहतियात बरते सरकार- पीयूष दुबे

 ओमिक्रान वेरिएंट को लेकर एहतियात बरते सरकार- पीयूष दुबे


राजनांदगांव-6/12/2021


 छत्तीस


गढ़ जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ (जे) के सम्भागीय व जिला प्रवक्ता पीयूष दुबे ने ओमिक्रान वेरिएंट को लेकर सरकार को आगाह करते हुए कहा संभावित खतरे को देखते हुए छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री मोर्चा संभाले और नई मुसीबत और चुनौती से मुकाबला करने के लिए युद्ध स्तर में तैयारी करें। छत्तीसगढ़ सरकार को देश की राजधानी दिल्ली, मध्यप्रदेश, पंजाब, उत्तरप्रदेश,राजस्थान की तर्ज पर ओमिक्रोन वायरस से मुकाबला करने के लिए अभी से पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन युक्त बेड, आईसीयू बेड, अलग-अलग वार्ड, बच्चों और महिलाओं के लिए अलग अस्पताल बनाने से लेकर आवश्यक दवाइयों, पर्याप्त वेंटीलेटर इत्यादि की व्यवस्था शीघ्र अतिशीघ्र कर लेनी चाहिए , आवश्यक कड़े कदम उठाए जाने चाहिए। ऐसा न हो कि आग लगने पर कुआं खोदने जैसी स्थिति निर्मित हो।


पीयूष दुबे ने कहा कोरोना के दूसरी लहर के दौरान हमने देखा स्वास्थ्य विभाग की लचर व्यवस्था, उदासीनता और संसाधनों की कमी के कारण हजारों लोगो की जान चली गई, हजारों ने अपनो को खोया, सैकड़ों परिवार बिखर गया। इस बार संभावित तीसरी लहर में स्वास्थ्य विभाग को अभी से दुरुस्त किया जाए, उचित ईलाज के अभाव में किसी भी जान न जाए।


दुबे ने कहा ओमिक्रोन के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने सभी राज्यों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए हैं, ऐसे में सभी राज्यों की सरकारें नई मुसीबत से निपटने की तैयारियों में जुटी हुई हैं. दिल्ली, मध्य प्रदेश, यूपी राजस्थान और पंजाब की सरकारें नए वेरिएंट के खतरे को देखते हुए ठोस कदम उठा रही हैं। ऐसे में छत्तीसगढ़ सरकार को पीछे नहीं रहना चाहिए अपने राज्य की जनता के लिए हरसंभव बेहतर इंतजाम करनी चाहिए।

No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad