विधायक निषाद ने किया खुटेरी मे नवीन धान खरीदी केंद्र का शुभारंभ , कहा किसानो को अपनी धान बेचने अब ज्यादा दूरी तय नही करना पड़ेगा
गुण्डरदेही । सेवा सहकारी समिति रजोली अंतर्गत नवीन धान खरीदी केंद्र खुटेरी (भट) का शुभारंभ सोमवार को संसदीय सचिव व गुण्डरदेही विधायक कुंवरसिंह निषाद ने किया सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ग्राम खुटेरी व अचौद के किसानो को अपनी उपज बेचने के लिए अब ज्यादा दूरी तय नहीं करना पड़ेगा उन्होंने आगे बताया कि इस वर्ष गुण्डरदेही विधानसभा क्षेत्र में 6 धान खरीदी केंद्र की स्वीकृति मिली है जो कि सहकारिता के क्षेत्र में मुख्यमंत्री की एक बड़ी सौगात है उन्होंने कहा कि बिन सहकार नही उद्धार की परिकल्पना को मूर्त रूप देने मै हमेशा समर्पित रहूंगा । इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू जनपद अध्यक्ष सुचित्रा हेमंत साहू जनपद सदस्य दीपक साहू संजय साहू सलीम खान तरुण साहू देवनारायण सिन्हा तामेश्वरी साहू समिति प्रबंधक रवि जगदले बलराम अंगारे शिवकुमार साहू सरपंच नागेंद्र साहू उपसरपंच लुकेश्वरी निर्मलकर उत्तरा चन्द्राकर भीखाराम साहू संतराम चन्द्राकर सहित बड़ी संख्या मे ग्रामीण व किसान उपस्थित थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.