महेंद्र शर्मा बंटी डोंगरगढ-भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल एवं समस्त पार्षदगण व समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के तत्वधान में आज शहर की सड़कों के निर्माण कार्य को लेकर चक्का जाम एवं धरना प्रदर्शन किया वही आप को बता दे कि विगत 5 माह से डामरीकरण कार्य अधूरा है जिसको जल्द से जल्द पूर्ण कराने के लिए सड़क में बैठ कर चक्का जाम किया गया। डामरीकरण कार्य जो कि गोल बाजार बड़ी मस्जिद से बिरला ऑफिस एवं गोल बाजार से रेलवे चौक तक किया जाना था जिसके लिए 1,82 करोड़ रुपए राज्य शासन के द्वारा स्वीकृत किया गया है

लेकिन रोड़ ठेकेदार के द्वारा विगत 5 माह पूर्व बड़ी मस्जिद से हौंडा शोरूम तक का कार्य पूर्ण कर गोल बाजार से रेलवे चौक तक के कार्य को रोड की खुदाई कर अधूरा छोड़ दिया गया 5 माह से डोंगरगढ़ की जनता इस रोड से त्रस्त हो चुकी हैं आए दिन एक्सीडेंट इस रोड की वजह से होता रहता है। वही दीपावली के दिन जैन मंदिर के पास इसी रोड की वजह से एक लड़के की जान चली गई थी। मगर शासन को इसकी कोई चिंता नहीं है इस सभी बातों को शासन प्रशासन को संज्ञान में लाते हुए तहसीलदार एवं नगर पालिका सीएमओ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल डोंगरगढ़ के द्वारा ज्ञापन सौंपा गया जिसमें तहसीलदार और सीएमओ के द्वारा लिखित में 15 से 20 दिन के भीतर कार्य प्रारंभ करने का आश्वासन दिया गया है । वही प्रदर्शन कर रहे प्रदर्शनकारियों ने कहा है कि अगर शासन प्रशासन के द्वारा अनदेखी कि गई तो भारतीय जनता पार्टी के द्वारा उग्र आंदोलन किया जाएगा आज के इस धरना प्रदर्शन को डोंगरगढ़ शहर मंडल के मंडल अध्यक्ष अमित जैन, नेता प्रतिपक्ष पार्षद अमित छाबड़ा के नेतृत्व में उग्र आंदोलन व चक्का जाम किया गया।

इस दौरान पूर्व विधायक रामजी भारती,वरिष्ठ प्रदीप बाग, शशि कांत द्विवेदी , प्रकाश चौरड़िया, लक्ष्मीनारायण अग्रवाल , सुनील जैन , हरविंदर सिंह मंगे, जिला मंत्री विजेंद्र सिंह , वीरेंद्र सोनी, जैन कुमार मेश्राम , महामंत्री संतोष राव , राकेश अग्रवाल ,रमन डोंगरे, विनीत यादव , सत्य प्रकाश मिश्रा , अंचला सिंह ठाकुर , वत्सला श्रीवास्तव , लक्ष्मी यादव , नागेंद्र परिहार , महिला मोर्चा अध्यक्ष सविता दरगढ़ , नमीता चौबे , मनीषा जंघेल ,तारा गोरले, अनीता इंदुलकर , युवा मोर्चा अध्यक्ष सुमित मिश्रा, अमित बोस , दुर्गेश साहू, भागवत नामदेव ,कमलेश धमगाए , डीकेश राव , श्यामू नरेड़ी, जसप्रीत सिंह भाटिया, चेतन अग्रवाल, लोकेश इंदुलकर ,लखन जंघेल ,अमन जनबंधु, नईम खान, सुरेश मरकाम, हरि कुमार सिन्हा, मुकेश रामटेके, रवि यादव ,राजेश गजभिए ,अखिलेश गढ़वाल ,जयंत साहू, निशांत चौरड़िया, शुभम निर्मलकर ,तरनजीत सिंह भाटिया, राकेश देवांगन, आर एन एस मूर्ति, आवेश निगम, बिट्टू पनेसर ,अभिषेक साहू, अजय दुबे, चितरंजन साहू ,आकाश कावड़े, साहिल सेंड़े, नवनीत अग्रवाल, शिव नरेड़ी ,जय देवांगन, राकेश मेश्राम, इत्यादि धरना प्रदर्शन एवं चक्का जाम के कार्यक्रम में उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.