विकासखंड मुख्यालय गुरुर में छायाचित्र प्रदर्शनी आयोजित। छायाचित्र प्रदर्शनी में आमजनों को मिली शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की जानकारी।
दल्ली राजहरा :- , 19 दिसम्बर 2021 कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन मे जिले में छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है और आमजनों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है। इसी कड़ी में आज विकासखंड मुख्यालय गुरुर के बाजार स्थल पर जनसंपर्क विभाग द्वारा छायाचित्र प्रदर्शनी लगाई गई।
छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करने पहुंचे आमजनों ने शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। छायाचित्र प्रदर्शनी में शासन की महत्वाकांक्षी सुराजी गांव योजना, स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल योजना, जन-जन तक पहुंचती जन स्वास्थ्य योजना, बिजली बिल हाफ योजना, राजीव गांधी किसान न्याय योजना, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना आदि की प्रदर्शनी लगाई गई।
प्रदर्शनी में आमजनों को शासन की मासिक पत्रिका जनमन, आदिवासी हित में सबसे आगे, ऐतिहासिक जीत को सलाम सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओ की विस्तृत जानकारी वाली ब्रोसर व पुस्तिका आदि का निःशुल्क वितरण किया गया। विकासखंड गुरुर के ग्राम मोखा के श्री कृष्णा साहू, ग्राम नवागांव के श्री जीरजोधन, ग्राम दरगहन के अर्जुन साहू, ग्राम खैरवाही के श्री बेनू हिरवानी, ग्राम पेंडरवानी के श्री कृष्ण देवांगन, ग्राम डोकला के श्री बावलाल बंजारे ने भी प्रदर्शनी का अवलोकन किया और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की।
कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे के मार्गदर्शन में कल 20 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय डौंडीलोहारा, 22 दिसंबर को विकासखंड मुख्यालय गुंडरदेही और विकासखंड मुख्यालय डौण्डी में 25 दिसंबर को छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा ।
CNI News दल्ली राजहरा से प्रदीप सहारे, 8817608879

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.