आम आदमी पार्टी की बैठक रतनपुर महामाया धर्मशाला में संपन्न हुआ
रतनपुर से ताहिर अली की रिपोट
रतनपुर...आज आम आदमी पार्टी जिला बिलासपुर की बैठक बेलतरा विधानसभा एवं कोटा विधानसभा के साथ सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को लेकर आगे की रणनीति एवं विधानसभा चुनाव के उद्देश्य से संगठन निर्माण के लिए महामाया धर्मशाला में रखा गया जिसमें प्रदेश सह-प्रभारी सुरेश कठैत एवं प्रदेश उपाध्यक्ष सूरज उपाध्याय ,भानु चंद्रा जी के साथ सेंट्रल प्रभारी दुर्गा जी उपस्थित रहे
,आज की बैठक की अध्यक्षता जिला सचिव विनय जायसवाल एवं आज की बैठक का संचालन टीकाराम बघेल जी विधानसभा प्रभारी द्वारा किया गया. आज की बैठक में जिला किसान प्रभारी राकेश शर्मा जी के साथ मनहरण लाल केसरवानी उपाध्यक्ष ,जयप्रकाश साहू, संतोष सावंत, अजीत खरे,रामकुमार गंधर्व,विष्णु प्रसाद भास्कर, शशि सूर्यवंशी, विष्णु राजपूत ,जयप्रकाश कश्यप,बृजलाल नागवानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे.
प्रदेश प्रभारी सुरेश कठैत जी ने कहा संगठन को मजबूत करने सभी ब्लॉक में बैठक कर सभी ब्लॉक की नियुक्तियां की जानी हैं ताकि आगे पार्टी को नई दिशा दी जा सके .दुर्गा जी ने आगे पार्टी द्वारा निर्देशित मार्च तक के बूथ लेवल तक कार्यक्रमों की जानकारी कार्यकर्ताओं को दी सूरज उपाध्याय जी द्वारा आगामी चुनाव को लेकर, संगठन द्वारा किए जा सकने वाले तैयारियों पर जोर-शोर से कार्य करने का निर्देश दिया गया.

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.