जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष संदीप शुक्ला ने गौरा गौरी पूजा में सोंटा खाकर मांगा आशीर्वाद
बेलगहना से सुरेंद्र विक्की मिश्रा
बेलगहना... बेलगहना छत्तीसगढ़ के आदिवासी समुदाय द्वारा मनाया जाने वाला गौरा गौरी पूजा का आयोजन ग्राम बहेरामुडा में रखा गया जिसमें जिला किसान कांग्रेस अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला शामिल हुए।
ग्राम के महिला समूहों के द्वारा प्रतिवर्ष पूजा का आयोजन किया जाता है ग्राम वासियों की मान्यता है कि शंकर भगवान और मां पार्वती का विवाह का आयोजन ही पूजा का प्रमुख उद्देश्य होता है इस पूजा में एक पक्ष बाराती की भूमिका में रहता है और दूसरा पक्ष मां पार्वती का मायका यानी घराती पक्ष होता है।
पूजा में मांदर की थाप और नगाड़े की धुन में रात भर नृत्य और करमा की प्रस्तुति होती है।
जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष सन्दीप शुक्ला ग्रामीणों के साथ मांदर बजाकर झूमते नजर आए साथ ही मान्यता अनुसार सोंटा खाकर क्षेत्र की उन्नति और तरक्की का आशीर्वाद मांगा।
कार्यक्रम के आयोजन में सरपंच चंचल उइके उपसरपंच मिलन पेन्द्रों,रामचंद्र पेन्द्रों,बाबा राम,जान सिंह,छत्रपाल सिंह,कांति बाई, समुंद बाई, कांति बाई, सहित ग्राम वासियों का विशेष सहयोग रहा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.