Breaking

अपनी भाषा चुने

POPUP ADD

सी एन आई न्यूज़

सी एन आई न्यूज़ रिपोर्टर/ जिला ब्यूरो/ संवाददाता नियुक्ति कर रहा है - छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेशओडिशा, झारखण्ड, बिहार, महाराष्ट्राबंगाल, पंजाब, गुजरात, आंध्रप्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटका, हिमाचल प्रदेश, वेस्ट बंगाल, एन सी आर दिल्ली, कोलकत्ता, राजस्थान, केरला, तमिलनाडु - इन राज्यों में - क्या आप सी एन आई न्यूज़ के साथ जुड़के कार्य करना चाहते होसी एन आई न्यूज़ (सेंट्रल न्यूज़ इंडिया) से जुड़ने के लिए हमसे संपर्क करे : हितेश मानिकपुरी - मो. नं. : 9516754504 ◘ मोहम्मद अज़हर हनफ़ी - मो. नं. : 7869203309 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ आशुतोष विश्वकर्मा - मो. नं. : 8839215630 ◘ सोना दीवान - मो. नं. : 9827138395 ◘ शिकायत के लिए क्लिक करें - Click here ◘ फेसबुक  : cninews ◘ रजिस्ट्रेशन नं. : • Reg. No.: EN-ANMA/CG391732EC • Reg. No.: CG14D0018162 

Thursday, December 9, 2021

दुर्ग ग्रामीण - ग्राम पंचायत कोलियापुरी थाना पुलगांव के अंतर्गत प्राथमिक शाला स्कूल के बच्चे द्वारा चिक्की खाने से फूड प्वाइजन के शिकार होने की गंभीर मामला जिला प्रशासन मौन...

 प्रशासन के कोई भी अधिकारी स्कूल के पढा़ई ,  मध्यान भोजन के व्यस्था एवं शिक्षको के नदारत होने को लेकर  इस स्कूल मे कोई भी अधिकारी जायजा लेने नही आते...



 दुर्ग जिला -  कोलियापुरी प्राथमिक शाला के करीब 35 से अधिक बच्चे शिक्षा विभाग के द्वारा प्रदाय किए जाने वाले चिक्की खाने से फूड प्वाइजन के शिकार हो गए हैं



पुलिस प्रशासन की मदद एवं 108 संजीवनी एंबुलेंस की सुविधा से उन बच्चो को जिन्हे पेट दर्द होने लगा उसे तुरंत दुर्ग जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया ।


जिला पंचायत अध्यक्ष देवेन्द्र देशमुख द्वारा घटना की जानकारी मिलने पर तुरंत हास्पिटल पहुंच कर बच्चो से मुलाकात कर संज्ञान मे लेते डांक्टरो को इलाज करने को कहां



जिनमें से आठ बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है और 18 बच्चे को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।




मामले की जानकारी होते ही ग्राम पंचायत में अफरा तफरी मच गई लोग अपने अपने काम को छोड़कर हास्पीटल बच्चों के पास पहुंचे



बच्चों का कहना था कि हम जब चिक्की खा रहे थे तभी उस में सफेद सफेद का दाग पन था और उसे खाकर हमें पेट में दर्द होना शुरू हुआ इसी दरमियान सभी बच्चे अध्यापक के पास पहुंचे और अपने पेट दर्द के बारे में जानकारी दिया ।


अध्यापक  ने पहले उपस्वास्थ केन्द्र के डांक्टर , नर्स एवं  अपने पास के चौकी को सूचना दिए 



और एंबुलेंस की सुविधा उपलब्ध करवा कर उन बच्चो को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है ।


ग्राम वासियो ने बताया की इस स्कूल मे ठीक से पढ़ाई नही होती हैं। बच्चो के लिये जो मध्यान भोजन कि व्यस्था कि हैं। उस भोजन मे आये दीन कीड़ा मरा हुआ नजर आते हैं। 



 और यहां के भोजन अक्शर गीला रहता जिससे गीला भोजन को खाने को मजबूर हो जाते हैं।क्योकि इस स्कूल के शिक्षको के द्वारा बच्चो को घर एवं बाहर से खाने के चीजे लाना मना किये हैं।

 

पालकगण ने बताया कि आज तक प्रशासन के कोई भी अधिकारी स्कूल के पढा़ई  एवं मध्यान भोजन के व्यस्था एवं शिक्षको के नदारत होने को लेकर  इस स्कूल मे कोई भी अधिकारी जायजा लेने नही आते हैं।



खाद्य विभाग के अधिकारियो के द्वारा बच्चो ने जो चिक्की खाई थी उसे सील कर जांच के लिये ले भेज दिये गये हैं।




आठ बच्चे जिन्हे डांक्टरो के निगरानी मे रखे थे उन बच्चो को शाम छ: बजे छुट्टी देकर हास्पिटल के एंबुलेंस से उन बच्चो को स्कूल मे शिक्षको के पास छोड्कर आये



 स्कूल के शिक्षको ने बच्चो के आने के इनतिजार कर रहे थे एवं बच्चो के आते तक शिक्षको ने स्कूल मे ही बैठे थे 







No comments:

Post a Comment

Please do not enter any spam link in the comment box.

Hz Add

Post Top Ad