44.605 करोड़ रूपये की लागत से केन-वेतवा लिंक परियोजना से लगभग 62 लाख लोंगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा प्रधानमंत्री जी को केन्द्रीय राज्यमंत्री प्रहलाद पटैल ने आभार व्यक्त किया
दमोह : 09 दिसम्बर 2021
44.605 करोड़ रूपये की लागत से केन-वेतवा लिंक परियोजना से लगभग 62 लाख लोंगों को शुद्ध पेयजल मिलेगा और 10 लाख 62 हजार हेक्टेयर रकबे को सिंचाई का पानी प्राप्त होगा तथा बड़े पैमाने पर लगभग 103 मेगावाट बिजली का उत्पादन भी होगा। यह ऐतिहासिक निर्णय नदियों को जोड़ने का ही नहीं बल्कि बुंदेलखण्ड को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने वाला देश की प्रगति के लिये युगांतकारी साबित होगा। इस आशय के विचार केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्यमंत्री शप्रहलाद पटैल ने ट्विटर के माध्यम से व्यक्त किये है। इस अवसर पर उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का हृदय से आभार माना है।
उन्होंने कहा है सागर संभाग के जिलों के अलावा 9 जिलों की 6 लाख 57 हजार हेक्टेयर से अधिक भूमि को सिंचाई सुविधा का लाभ मिलेगा तथा 41 लाख आबादी को पीने का पानी उपलब्ध होगा जिससे वर्षो पुरानी समस्या का पूरी तरह निदान होगा।

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.