गुण्डरदेही तहसील पेंशनर समाज अपनी पांच सुत्रीय मांगो को लेकर दिया धरना , मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
गुण्डरदेही । प्रदेश पेंशनर समाज की आह्वान पर तहसील पेंशनर समाज गुण्डरदेही द्वारा अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर 7 दिसंबर मंगलवार को गुण्डरदेही में जनपद कार्यालय के पास राज्य सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया धरना को संबोधित करते हुए समाज के पदाधिकारीयो ने कहा कि पेंशनर समाज राज्य की सेवा में 33 वर्षों से अधिक अवधि तक सेवा में रहकर अपने राज्य व देश कि सेवा कि है इनके आलावा पेंशनर भाइयों व बहनो का 1 जनवरी 2006 से 31 अगस्त 2008 तक कुल 32 माह का एरियर्स राशि भुगतान करे , एक जनवरी 2016 से 31 मार्च 2018 तक कुल 27 माह का पेंशन रिवाइज एरियर्स का भुगतान करे , एक जुलाई 2021 से घोषित 5 प्रतिशत महंगाई भत्ता पेंशनरों को भुगतान किया जाए ,
बिहार व झारखंड में पेशनरो को चिकित्सा भत्ता एक हजार रूपए दिया जा रहा है उसी प्रकार यहां भी राज्य के पेंशनरों को चिकित्सा भत्ता दिया जाए व राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 की धारा 49 का नियम 6 को समाप्त करने की मांग की है कार्यकारी टामन सिंह पवार ने कहा कि मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ के 6 लाख पेशनरो की समस्याओ के निराकरण करने राज्य सरकार उदासीनता बरत रही है जिसके चलते विगत 21 वर्षो से मांग लंबित है हम शासन से मांग करते है कि हमारी जो मांगे है उसे जल्द पुरा करे । धरना प्रदर्शन के बाद पेंशनर समाज के पदाधिकारीयो ने मुख्यमंत्री के नाम गुण्डरदेही एसडीएम भूपेंद्र अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा धरना प्रदर्शन मे एचएल देवांगन एचएल दिल्लीवार हीराराम साहू गजपति साहू जीएस अग्निहोत्री एचबी मिश्रा गोवर्धन साहू रामकृष्ण योगी गुहाराम साहू बिहारी लाल देवांगन चित्रांगद सहित सैकड़ो समाज के पदाधिकारी मौजूद थे
सी एन आई न्यूज के लिए गुण्डरदेही से भानु साहू की रिपोर्ट

















No comments:
Post a Comment
Please do not enter any spam link in the comment box.